Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दिव्यगंता नहीं अभिशाप संकल्प से “अवसर” तक पिंटू का बढ़ाया हौसला.. मुख्यमंत्री साय ने तत्काल 90 हजार रुपए का दिया आर्थिक सहायता।

Author Image
Written by
Bureau

सांसद व केन्द्रीय मंत्री रहते विष्णु देव साय को स्वास्थ्य क्षेत्र के सजक पहरी के रूप में आज भी याद किया जाता है।

सैकड़ों परिवार का किया सहयोग व बेहतर इलाज के लिए रायपुर से दिल्ली तक हर संभव किया करते हैं मदद।

Advertisement Box

कुनकुरी सदन बना आदिवासी व दुर दराज के लोगों के लिए वरदान, दिन दुखी बिमार जन की चिंता ? हर रोज होती हैं मॉनिटरिंग।

रायपुर 13 नवंबर 2025 डेक्स न्यूज 

रायपुर मुख्यमंत्री निवास में जन दर्शन कार्यक्रम के तहत अपनी समस्या लेकर आये राज्य के अभनपुर के दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी युवा पिंटू साहू के मांग पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तत्काल 90 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान किया और बेहतर स्वास्थ्य के साथ उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी, मुख्यमंत्री साय का सरल सहज व्यवहार उनके परिवार व जमीनी जुड़ाव को प्रदर्शित करता है, विष्णु देव साय को रायगढ़ व जशपुर जिले के लोग सांसद रहते दुख दर्द बिमार व्यक्ति के भगवान के रूप में जानते हैं, बिहड़ वनांचल सुदुरक्षेत्र के होने के नाते चिकित्सा के अभाव में तड़पते आम जन की पीड़ा को करीब से देखने वाले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हर पल असाय पीड़ितों की सेवा में खड़े दिखाई पड़ते थे यहीं कारण है आज मुख्यमंत्री बनने के बाद सबसे पहले गरीब दलित पिछड़े क्षेत्रों की उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं में अधिक ध्यान देते नजर आते हैं, आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में रायपुर जिले के अभनपुर से आए दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू की मांग पर मुख्यमंत्री ने त्वरित निर्णय लेते हुए 90 हजार रुपए का आर्थिक अनुदान स्वीकृत किया और शारीरिक कमजोरी जीवन में बाधा नहीं होता है इस पर पीठ थपथपाई आगे बढ़ने का प्रेरणा देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पिंटू साहू ने व्हीलचेयर और आवश्यक खेल सामग्री खरीदने हेतु सहायता मांगी थी। उनकी परिस्थितियों और आवश्यकता को समझते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें तत्काल चेक प्रदान कर उनकी सहायता की। आवेदक पिंटू राम साहू ने बताया कि वे पिछले चार वर्षों से खेल जगत से जुड़े हुए हैं। उन्होंने 2 अक्टूबर 2025 को पहली बार रग्बी खेलने के लिए ग्वालियर का दौरा किया था।

पिंटू साहू वर्तमान में बी.ए. फाइनल ईयर के छात्र हैं और दिव्यांगता के बावजूद लगातार खेल में अपना भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त होने पर साहू ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके लिए बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब वे खेल में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए लगातार मेहनत करेंगे और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे।

दोना-पत्तल से शुरू हुई उड़ान, आज चार कारोबारों की कमान संभाल रहीं कांति दीदी
आज फोकस में

दोना-पत्तल से शुरू हुई उड़ान, आज चार कारोबारों की कमान संभाल रहीं कांति दीदी

वनवासी कल्याण आश्रम की बैठक घरघोड़ा नगर में संपन्न
आज फोकस में

वनवासी कल्याण आश्रम की बैठक घरघोड़ा नगर में संपन्न

उद्योग जगत को एस.एस.पी. शशि मोहन का सख़्त निर्देश, अवैध कारोबार से दूर रहने की नसीहत? प्रभाव या तानाशाही होगी दर्रा शाही।
आज फोकस में

उद्योग जगत को एस.एस.पी. शशि मोहन का सख़्त निर्देश, अवैध कारोबार से दूर रहने की नसीहत? प्रभाव या तानाशाही होगी दर्रा शाही।

प्रेम–सौहार्द का पर्व होली, सह परिवार हर्षोल्लास से मनाएं – टीआई कुमार गौरव
आज फोकस में

प्रेम–सौहार्द का पर्व होली, सह परिवार हर्षोल्लास से मनाएं – टीआई कुमार गौरव

अनुभव और संघर्षशीलता पर फिर मुहर, तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने मनमोहन सिंह राजपूत
आज फोकस में

अनुभव और संघर्षशीलता पर फिर मुहर, तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने मनमोहन सिंह राजपूत

महाराष्ट्र :- प्रथम महिला उप मुख्यमंत्री बनने पर सुनेत्रा अजित पवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया बधाई।
आज फोकस में

महाराष्ट्र :- प्रथम महिला उप मुख्यमंत्री बनने पर सुनेत्रा अजित पवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया बधाई।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 20 जून 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

और भी पढ़ें

WhatsApp