प्रांत संगठन मंत्री महेश्वर जी की उपस्थिति में कार्य योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा।
घरघोड़ा विकासखंड में होगा वृहद सामाजिक जुटान सम्मेलन।
घरघोड़ा। न्यूज डेस्क /08 जून 2026
वनवासी कल्याण आश्रम की महत्वपूर्ण बैठक घरघोड़ा में संपन्न हुई। बैठक में प्रांत संगठन मंत्री महेश्वर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन की आगामी गतिविधियों, समाज जागरण, युवा सहभागिता एवं सेवा कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित जनजाति सुरक्षा मंच के जिला सह संयोजक सोनू सिदार वनवासी कल्याण आश्रम प्रांत पदाधिकारी अशोक पैकरा, किशोर प्रधान, वरिष्ठ आदिवासी नेता समेयनाथ मांझी, छबीलाल, वीसी मौलिक, एवं अन्य पदाधिकारीयों की उपस्थिति में कार्यकर्ता व संगठन के विस्तार, वनवासी समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उत्थान के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की। साथ ही आगामी समय में घरघोड़ा विकासखंड स्तर पर एक वृहद सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई।
प्रांत संगठन मंत्री महेश्वर जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए संगठनात्मक मजबूती और जनसहभागिता आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित करते हुए सेवा, संस्कार और संगठन के मूल मंत्र पर कार्य करने का आह्वान किया।
हर ग्राम में वृक्षारोपण का कार्यक्रम घर घर तक पहुंचें – संगठन मंत्री
संगठन मंत्री महेश्वर जी ने घरघोड़ा के 42 पंचायत के प्रत्येक गांव में वनवासी कल्याण आश्रम के बैनर तले वृक्षारोपण करने का आग्रह किया है, वृक्षों के नामकरण सहित गांव के नागरिकों “पूरखा के सूरता” के तहत् वृक्ष के बड़े होने तक की जिम्मेदारी तय हो यह संकल्प होना चाहिए, गांव क्षेत्र में प्रकृतिवादी व्यक्तित्व हर ग्रामीण जन में विद्यमान होता है हम उनके साथ मिलकर ऐसे रचनाएं बनाएं जो हम सबकी जीवन का हिस्सा बने जो आने वाले समय में प्रेरणा का सार हो, आज गांव की संस्कार सभ्यता को हम खोते जा रहे जिसके कारण ही संस्कृति पर आंच आ रही है, सनातन परम्परा प्रकृति की गोद से उद्गम हुआ है हमारे पुर्वज प्रकृति पूजक साधक रहते हुए हमें जीवन जीने का जो पद्धति दिया था आज हम उससे दूर होते जा रहे इस लिए हम पुनः गांव की ओर अग्रसर होने की आवश्यकता है।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने समाजहित में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने तथा आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में संगठन के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे।


वनवासी कल्याण आश्रम की बैठक








