Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल – छत्तीसगढ़ भाजपा की कमान बेबाक नेत्री स्मृति ईरानी को..

गोमती साय को गुजरात, सौरभ सिंह को झारखंड की अहम जिम्मेदारी

रायपुर/नई दिल्ली 23 सितंबर 2026।
भारतीय जनता पार्टी ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियां करते हुए संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। नई जिम्मेदारियों में छत्तीसगढ़ को भी महत्वपूर्ण स्थान मिला है। स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ के साथ हरियाणा का भी प्रभारी बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी नई व्यवस्था के तहत विभिन्न राज्यों में संगठन के संचालन और केंद्रीय नेतृत्व के साथ समन्वय के लिए नई टीमों का गठन किया गया है।
छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को दूसरे राज्यों का दायित्व
भाजपा ने छत्तीसगढ़ के दो प्रमुख नेताओं को भी दूसरे राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारी दी है। पत्थलगांव विधायक गोमती साय को गुजरात का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। गुजरात में तरुण चुघ प्रभारी होंगे, जबकि गोमती साय के साथ अजय महावर को भी सह-प्रभारी बनाया गया है।
वहीं अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को झारखंड का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। झारखंड में गजेंद्र पटेल प्रभारी होंगे। सौरभ सिंह के साथ निवेदिता सिंह को भी सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
संगठनात्मक समन्वय पर रहेगा जोर
नई नियुक्तियों के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा में केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश संगठन के बीच समन्वय की जिम्मेदारी स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू के नेतृत्व वाली टीम के पास रहेगी। वहीं गोमती साय और सौरभ सिंह को दूसरे राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने से छत्तीसगढ़ के नेताओं की राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका भी सामने आई है।
भाजपा ने यह फेरबदल कई राज्यों में संगठनात्मक गतिविधियों को नई जिम्मेदारियों के अनुरूप व्यवस्थित करने के उद्देश्य से किया है। नई टीमों के माध्यम से पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों, बैठकों और चुनावी तैयारियों के बीच समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी संबंधित प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की होगी।
एक नजर में नियुक्तियां
छत्तीसगढ़:
➡️ प्रभारी — स्मृति ईरानी
➡️ सह-प्रभारी — सिद्धार्थ शंभू
गुजरात:
➡️ प्रभारी — तरुण चुघ
➡️ सह-प्रभारी — गोमती साय एवं अजय महावर
झारखंड:
➡️ प्रभारी — गजेंद्र पटेल
➡️ सह-प्रभारी — सौरभ सिंह एवं निवेदिता सिंह
भाजपा के नए संगठनात्मक दायित्वों में छत्तीसगढ़ के नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 28 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp