Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

घरघोड़ा नगर विकास के लिए श्याम भोजवानी ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन।

Author Image
Written by
Bureau

घरघोड़ा नगर में व्याप्त समस्याओं के निराकरण सहित बहुप्रतीक्षित लंबित मांग वार्ड क्रमांक 02 में सर्व सुविधा युक्त गार्डन निर्माण की नींव जल्द रखनें का आग्रह — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सौंपा विभिन्न विषयों पर ज्ञापन।

उपेक्षा का दंश झेल रहा घरघोड़ा नगर निकाय की जनता ने मुख्यमंत्री विष्णु देव को सदैव सर आंखों में रखकर आशिर्वाद दिया है, राज्य के मुख्या बनने पर अपेक्षाएं और भी गहरा हुआ है।

Advertisement Box

 

घरघोड़ा / डेक्स न्यूज 09 दिसंबर 2025

प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व चार बार के पूर्व रायगढ़ लोकसभा सांसद रहे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पूरा रायगढ़ अंचल के बच्चे बुढ़े युवा साय जी के नाम से पहचाने है,  साय जी लोकप्रियता इतनी मजबूत है कि लगातार चार बार भारी मतों रायगढ़ लोकसभा के लोगों ने जीत दिला कर अजय यौद्धाओं की शिर्ष नेताओं के रूप में अपने पलकों पर बैठा कर रखा है। यहीं कारण है कि उनकी छवि हमेशा निर्विवाद रही है आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में जनता की सेवा कर रहे हैं, तो उनके अपने गृह क्षेत्रों के आमजन मानस मन में नवीन उत्साह के साथ उम्मीद आशाएं अधिक बढ़ी हुई है। हाल ही में मुख्यमंत्री का रायगढ़ आगमन के अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं घरघोड़ा नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद श्याम भोजवानी ने घरघोड़ा सहित रायगढ़ जिले के महत्वपूर्ण जनहित मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष गंभीरता से रखा। भोजवानी ने लिखित ज्ञापन पत्र के माध्यम से नगर की मूलभूत आवश्यकताओं व अधूरी संरचनाओं तथा जनहित से जुड़े अधोसंरचना व महत्वपूर्ण कार्यों पर तत्काल ध्यानाकर्षण हेतु मांग प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि घरघोड़ा नगर में आज तक नागरिकों के लिए एक भी सर्व सुविधा युक्त समुदायिक पार्क, गार्डन, ओपन जिम, योग स्थल नहीं है, जबकि हर नगर निकाय में यह मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता से रहती है फिर भी दशकों से वंचित घरघोड़ा नगर पंचायत को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उम्मीदें आज भी जीवित हैं। आज घरघोड़ा नगर के निवासियों को बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को सुबह – शाम खुले वातावरण में स्वास्थ्य सम्बन्धी गतिविधियों हेतु स्थान के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। नगर की आबादी, भौगोलिक महत्व और जिला स्तरीय गतिविधियों के बावजूद विकास के इस क्षेत्र की उपेक्षा लंबे समय से हो रही है। इस पर तत्काल कार्यवाही की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

श्याम भोजवानी ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के गौरव, स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की प्रतिमा घरघोड़ा और केलो बांध रायगढ़ में स्थापित करने की मांग वर्षों से लंबित है। दोनों स्थान जनभावनाओं से जुड़े हैं और जूदेव जी की छवि वनवासियों, धर्म संस्कृति और सेवा भाव के प्रतीक के रूप में आज भी जनमानस में जीवित है। ऐसे में उनकी स्मृति में प्रतिमा स्थापना एवं अनावरण की मांग अत्यंत न्यायोचित है। नगर के अन्य मुद्दों जैसे—सड़कों का उन्नयन, जल आपूर्ति व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, खेल परिसर के विकास, यातायात व्यवस्था और नगर की सफाई एवं सौंदर्यीकरण को भी प्राथमिक मुद्दे के रूप में मांग पत्र में शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए भरोसा दिया कि मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही की जाएगी और नगर की आवश्यकताएं जल्द पूरी होंगी। स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम घरघोड़ा नगर विकास के लिए आवश्यक दिशा और गति प्रदान करेगा। अब उम्मीद की जा रही है कि मांगें सिर्फ कागजों में न रह जाएं, बल्कि जल्द ही धरातल पर दिखाई दें।

दोना-पत्तल से शुरू हुई उड़ान, आज चार कारोबारों की कमान संभाल रहीं कांति दीदी
आज फोकस में

दोना-पत्तल से शुरू हुई उड़ान, आज चार कारोबारों की कमान संभाल रहीं कांति दीदी

वनवासी कल्याण आश्रम की बैठक घरघोड़ा नगर में संपन्न
आज फोकस में

वनवासी कल्याण आश्रम की बैठक घरघोड़ा नगर में संपन्न

उद्योग जगत को एस.एस.पी. शशि मोहन का सख़्त निर्देश, अवैध कारोबार से दूर रहने की नसीहत? प्रभाव या तानाशाही होगी दर्रा शाही।
आज फोकस में

उद्योग जगत को एस.एस.पी. शशि मोहन का सख़्त निर्देश, अवैध कारोबार से दूर रहने की नसीहत? प्रभाव या तानाशाही होगी दर्रा शाही।

प्रेम–सौहार्द का पर्व होली, सह परिवार हर्षोल्लास से मनाएं – टीआई कुमार गौरव
आज फोकस में

प्रेम–सौहार्द का पर्व होली, सह परिवार हर्षोल्लास से मनाएं – टीआई कुमार गौरव

अनुभव और संघर्षशीलता पर फिर मुहर, तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने मनमोहन सिंह राजपूत
आज फोकस में

अनुभव और संघर्षशीलता पर फिर मुहर, तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने मनमोहन सिंह राजपूत

महाराष्ट्र :- प्रथम महिला उप मुख्यमंत्री बनने पर सुनेत्रा अजित पवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया बधाई।
आज फोकस में

महाराष्ट्र :- प्रथम महिला उप मुख्यमंत्री बनने पर सुनेत्रा अजित पवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया बधाई।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 20 जून 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

और भी पढ़ें

WhatsApp