Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

समारूमा शासकीय विद्यालय में सामाजिक सरोकार के तहत दान दाताओं ने सहृदय से समाग्री वितरण किया.. जिले में बना चर्चा का विषय

Author Image
Written by
Bureau

घरघोड़ा/ डेक्स 10 दिसम्बर 2025

कलेक्टर रायगढ़ मयंक चतुर्वेदी के आह्वान पर रायगढ़ जिला अंतर्गत सभी शासकीय विद्यालयों में सेवा ही मानव धर्म की थीम पर सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को शतत् प्रोत्साहन मिले इस लिए समाजिक सरोकार में हर व्यक्ति का सहभागिता शिक्षा के क्षेत्र में आने वाले पीढ़ी को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो इस हेतु समाज में सेवा भाव जागृत हो शिक्षा स्वास्थ्य स्वच्छता में सबकी जिम्मेदारी आत्मसातिकरण प्रेरणा का उदय कैसे हो इसके लिए सभी शिक्षकगण छात्रों के साथ पालक व गांव क्षेत्र में प्रबुद्ध जन से संपर्क कर जनसेवा का आग्रह हो जिससे जागरूकता जिम्मेदारी का सामाजिक बौद्ध उत्पन्न हो और शिक्षा जीवन का अंग है शिक्षा हर व्यक्ति का मूल अधिकार है जीवन में आवश्यक है। इसकी प्ररेणा समाज का हर व्यक्ति परिवार के साथ अपने वातावरण क्षेत्र प्राथमिकता के साथ प्रकाशित करे इस ओर युवा तेज़ तर्रार जमीं से जूड़े रायगढ़ कलेक्टर चतुर्वेदी ने जिले के हर स्कूल को समाज के साथ जूड़ कर कार्य करने का निर्देश दिया है, समाज में शिक्षा के प्रति अलख जगे सबकी सहभागिता हो प्रचार प्रसार कर हर घर के बच्चों को स्कूलों तक लाना हम सबकी जिम्मेदारी कैसे बने इस पर चिंतन आवश्यक है कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी निर्देश तथा जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी तमनार के मार्गदर्शन में विद्यालय विकास की दिशा में सतत प्रयास जारी हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत आज दिनांक 09.12.2025 को शासकीय हाईस्कूल, प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला सामारुमा में शिक्षा के क्षेत्र में समाजिक सरोकार का उदाहरण देते हुए गांव के दानदाताओं द्वारा शिक्षा को मजबूत सुदृढ़ बनाने में अपने ग्राम की प्राथमिक शिक्षा में सहयोग देते हुए अपने सौजन्य से सामग्री प्रदान की गई जिससे बच्चों में उत्साह उमंग के साथ स्कूल आने के प्रति ललकपन उत्पन्न हो। इस महत्ती व जन जागरण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सामारुमा के प्रदीप सोनी द्वारा विद्यालय को 125 नग स्टील थालियाँ प्रदान कर बच्चों के चहरे में मिठी मुस्कान का भावविभोर देखने लायक था, वहीं इसी श्रृंखला में श्रीमती विमला सिंह ठाकुर, श्रीमती तपस्विनी यादव तथा श्रीमती सिरमती नायक द्वारा विद्यालय हेतु गैस चूल्हे एवं एक सेट गैस सिलेंडर सहित चूल्हा का दान किया गया। इसके अतिरिक्त उमेद यादव ने गैस चूल्हा क्रय हेतु ₹2100 की राशि प्रदान कर विद्यालय विकास में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर हाईस्कूल सामारुमा के प्राचार्य नरेन्द्र कुमार चौधरी ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया जबकि दानवीरों ने इस कार्य के लिए प्राचार्य चौधरी का आत्मविश्वास व कड़ी मेहनत को श्रेय दिया जिन्होंने बहुत प्रयास से गांव गांव जाकर इस संदेश को घर घर तक पहुंचाया और लोगों को जागृत कर बताया कि समाज कि हर आवश्यकताओं की पूर्ति में सबसे पहले समाज के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है फिर शासन प्रशासन का जो प्रयास योजना होता है वह शत् प्रतिशत क्रियान्वयन हो पाता है । इस समाजिक सरोकार कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रेमदास वैष्णव, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, बच्चे तथा सभी सम्माननीय दानदाता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न करते हुए विद्यालय परिवार ने सभी सम्मानित दानदाताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे सहयोग से विद्यालय की शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत गुणवत्ता में निरंतर वृद्धि होगी इसके लिए हम सबका प्रयत्न सदैव होना चाहिए।

Advertisement Box

दोना-पत्तल से शुरू हुई उड़ान, आज चार कारोबारों की कमान संभाल रहीं कांति दीदी
आज फोकस में

दोना-पत्तल से शुरू हुई उड़ान, आज चार कारोबारों की कमान संभाल रहीं कांति दीदी

वनवासी कल्याण आश्रम की बैठक घरघोड़ा नगर में संपन्न
आज फोकस में

वनवासी कल्याण आश्रम की बैठक घरघोड़ा नगर में संपन्न

उद्योग जगत को एस.एस.पी. शशि मोहन का सख़्त निर्देश, अवैध कारोबार से दूर रहने की नसीहत? प्रभाव या तानाशाही होगी दर्रा शाही।
आज फोकस में

उद्योग जगत को एस.एस.पी. शशि मोहन का सख़्त निर्देश, अवैध कारोबार से दूर रहने की नसीहत? प्रभाव या तानाशाही होगी दर्रा शाही।

प्रेम–सौहार्द का पर्व होली, सह परिवार हर्षोल्लास से मनाएं – टीआई कुमार गौरव
आज फोकस में

प्रेम–सौहार्द का पर्व होली, सह परिवार हर्षोल्लास से मनाएं – टीआई कुमार गौरव

अनुभव और संघर्षशीलता पर फिर मुहर, तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने मनमोहन सिंह राजपूत
आज फोकस में

अनुभव और संघर्षशीलता पर फिर मुहर, तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने मनमोहन सिंह राजपूत

महाराष्ट्र :- प्रथम महिला उप मुख्यमंत्री बनने पर सुनेत्रा अजित पवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया बधाई।
आज फोकस में

महाराष्ट्र :- प्रथम महिला उप मुख्यमंत्री बनने पर सुनेत्रा अजित पवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया बधाई।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 20 जून 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

और भी पढ़ें

WhatsApp