Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कानून बनेगा बेटियों की ताकत, घरघोड़ा में जागरूकता शिविर सम्पन्न

बेटियां राष्ट्र की निर्माता, कानून की जानकारी ही उनका सुरक्षा कवच – न्यायाधीश दामोदर प्रसाद चंद्रा

घरघोड़ा में बालिकाओं को मिला अधिकारों का पाठ, न्यायाधीशों ने किया मार्गदर्शन

घरघोड़ा, 24 जनवरी 2026 :

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (SALSA) बिलासपुर के मार्गदर्शन तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार जैन एवं तालुका अध्यक्ष/विशेष न्यायाधीश श्री शहाबुद्दीन कुरैशी तथा जिला अपर सत्र न्यायाधीश श्री अभिषेक शर्मा के निर्देशन में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, घरघोड़ा में एक वृहद विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

Advertisement Box

कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि न्यायाधीश श्री दामोदर प्रसाद चंद्रा एवं न्यायाधीश सुश्री प्रीति झा द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।

अधिकारों के प्रति किया जागरूक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायाधीश श्री दामोदर प्रसाद चंद्रा ने कहा —

“बेटियां केवल भविष्य नहीं, बल्कि सशक्त वर्तमान की नींव हैं। न्याय तक पहुंच (Access to Justice) प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। कानून आपकी सुरक्षा के लिए कवच के रूप में कार्य करता है।” उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।
महत्वपूर्ण कानूनों की दी जानकारी
न्यायाधीश सुश्री प्रीति झा ने छात्राओं को व्यवहारिक कानूनी जानकारी प्रदान करते हुए निम्न विषयों पर प्रकाश डाला—

  • पोक्सो (POCSO) अधिनियम: यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा हेतु बनाए गए कठोर कानूनों की जानकारी।
  • गुड टच – बैड टच: आत्मरक्षा एवं सतर्कता से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव।
  • बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम: बाल विवाह के दुष्परिणाम एवं कानूनी दंड की जानकारी।

नालसा (NALSA) योजनाएं: संकट की स्थिति में निःशुल्क विधिक सहायता की सुविधा। 
गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री हरिश्चंद्र बेहरा, कार्यक्रम का संचालन कर रहे श्री विजय पण्डा, समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वॉलंटियर्स बालकृष्ण, लवकुमार चौहान, टीकम सिदार एवं सुभाष चौधरी ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महोदय द्वारा अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 06 मई 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

और भी पढ़ें

WhatsApp