Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

घरघोड़ा से लैलूंगा की यात्रा बनी जान लेवा, भारी वाहनों के तेज रफ्तार से लगातार हो रही दुर्घटना

 

चिपटापानी घाट में रफ्तार का कहर: अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दंपत्ति गंभीर

मुख्य मार्ग को छोड़ सारे भारी वाहन इस रोड़ का उपयोग करते हैं जिसके कारण सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

बिना अनुमति के फ्लाई ऐश की भारी वाहन दिन रात तेज रफ्तार से दौड़ रहीं हैं प्रशासन मौन।

घरघोड़ा/रायगढ़। डेक्स/20 फरवरी 2026/सुनील जोल्हे की कलम/

लैलूंगा रोड स्थित चिपटापानी घाट में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बैसकीमुड़ा निवासी दंपत्ति की कार को लैलूंगा की ओर जा रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक अत्यधिक गति में था और घाट क्षेत्र में नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह भीषण सड़क हादसा हुआ। यह घटना कल दोपहर 3:00 से 4:00 बजे के बीच की बताई गई है।

Advertisement Box

हादसे के समय दंपत्ति लैलूंगा की ओर से आ रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्नी के हाथ और पैर में फ्रैक्चर बताया गया है, जबकि पति के पैर व सीने में गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। चिकित्सकों के अनुसार पति की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को शासकीय अस्पताल घरघोड़ा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर कर दिया गया।

इधर, दुर्घटना के बाद ट्रक को जब्त कर घरघोड़ा थाने में खड़ा कराया गया है। मामले की जांच जारी है।

मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए जिला जशपुर के डीएसपी (सुरक्षा/ट्रैफिक) श्री के.आर. चौहान, रक्षित निरीक्षक श्री अमरजीत खूँटे एवं पुलिस स्टाफ ने घायलों को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों की तत्परता से समय रहते उपचार मिल सका।

घाट क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने एक बार फिर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सख्त ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा इंतजाम की मांग की है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 30 मई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

और भी पढ़ें

WhatsApp