Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लैलूंगा सांसद खेल महोत्सव का समापन, ग्रामीण स्तर खेल प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए खिलाड़ी।

Oplus_16908288

लैलूंगा/बंटी महंत/kknews.com

Advertisement Box

राज्य सरकार द्वारा सांसद खेल कुद महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ग्रामीण स्तर से लेकर जिला, राज्य स्तर तक खेल का आयोजन किया जाना है, खेल कौशल शारीरिक दक्षता को मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा राज्य में पहली बार सांसद खेल महोत्सव का आयोजन कर रही है।
                   _पुरूष्कार प्राप्त करते खिलाड़ी_

पूर्व की सरकार द्वारा इस तरह का आयोजन छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के नाम से छत्तीसगढ़ में आयोजित पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक वार्षिक खेल आयोजन था, जिसे 2022 में शुरू किया गया था। यह आयोजन कई स्तरों (ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला और प्रदेश) पर और विभिन्न आयु समूहों (18 वर्ष से कम, 18-40 वर्ष, और 40+ वर्ष) में आयोजित होता था, जिसमें कबड्डी, खो-खो, गिल्ली-डंडा और फुगड़ी जैसे पारंपरिक खेल शामिल थे। वर्तमान में, इस योजना को मौजूदा भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है और इसकी जगह एक नई ‘क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना’ लागू की गई है।

    ।खिलाड़ीयों के साथ जनप्रतिनिधि।

लैलूंगा ब्लॉक में दो दिवसीय ग्रामीण जोन स्तरीय”सांसद खेल महोत्सव” 2025-26 का समापन के अवसर में स्थानीय जनप्रतिनिधि व अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांता रविभगत एवं जनपद सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी सिदार भाजपा जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी शिक्षकों की उपस्थिति में हुआ लैलूंगा ब्लॉक रायगढ़ जिले से हमेशा खेलों में प्रतिनिधित्व करता रहा है विशेष रूप से महिला खेलों में सबसे अधिक खिलाड़ी लैलूंगा ब्लॉक से बाहर निकल कर राज्य व क्षेत्र का नाम रोशन करते आ रहे हैं आज के सांसद खेल महोत्सव महोत्सव में फाइनल मुकाबला बालक-बालिकाओं द्वारा खो-खो, कबड्डी प्रतियोगिता का रोचक मुकाबला देखने को मिला।

दो दिवसीय खेल में जोन खम्हार में आए सभी संकुल के प्रतिभागी, शिक्षक-शिक्षिका सभी का उत्साह भरपूर रहा फाइनल मैच संपन्न होने के पश्चात इनाम वितरण कर कार्यक्रम संपन्न किए।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 30 अगस्त 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

और भी पढ़ें

WhatsApp