घरघोड़ा/ खबर डेक्स/ 11 दिसंबर 2025
घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आश्रित ग्राम बरपाली के तालाब के समीप करमवती राठिया के खेत में लाश होने की सुचना मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक कि पहचान विनोद कुमार राठिया पिता मोती लाल उम्र 42 वर्ष निवासी बरपाली के रूप में हुई है प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक विनोद राठिया कल घरघोड़ा आया हुआ था, रात में जब घर वापस नहीं आया तो परिजन सुबह ढूंढने निकले थे। जब परिजन ढुंढ़ते हुए जोबा तालाब के पास खोज बिन कर रहे थे तब विनोद कि लाश मिली। लाश मिलने कि सुचना ग्राम पंचायत सरपंच राम कृष्ण राठिया को दी गई। सरपंच के साथ परिजन घरघोड़ा थाना आकर घटना कि सुचना दी। परिजनों कि सुचना पर पुलिस आगे कि कार्यवाई में जुट गई है।









