Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आपरेशन मुस्कान – “घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता” टीआई कुमार गौरव का गौरवपूर्ण कार्य की हो रही गुणगान।

घरघोड़ा थाना हिरासत में अपराधी
Author Image
Written by
Bureau

ऑपरेशन मुस्कान में घरघोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता — झांसी (उ.प्र.) से लापता बालिका बरामद, आरोपी गिरफ्तार

  •  शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया था आरोपी
  •  थाना घरघोड़ा में गुम इंसान व अपहरण का मामला दर्ज कर शुरू की गई थी त्वरित जांच
  • एसएसपी के निर्देश पर टीम उत्तर प्रदेश रवाना होकर नवाबाद (झांसी) से की बालिका सुरक्षित बरामद
  •  संवेदनशील मामले में आरोपी पर अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
  •  मारुति स्विफ्ट कार व मोबाइल जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
  • एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “महिला एवं बाल अपराधों में जीरो टॉलरेंस, हर मामले में त्वरित और कठोर कार्रवाई”

रायगढ़, 13 फरवरी । घरघोड़ा - डेक्स | 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत घरघोड़ा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना घरघोड़ा क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नवाबाद, जिला झांसी से आरोपी गोविंद ओगरे (27 वर्ष) के कब्जे से बरामद कर सुरक्षित वापस लाया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम में दोस्ती बढ़ाकर बालिका को शादी का झांसा देकर अपने कार से बहला-फुसलाकर झांसी ले गया था।

                     कुहुक कानन सीजी न्यूज नेटवर्क

 

Advertisement Box

मामले में 29 जनवरी को बालिका के परिजनों ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बालिका सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, किंतु देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आशंका व्यक्त की थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। रिपोर्ट पर गुम इंसान तथा अपराध क्रमांक 31/2026 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा परिजनों, सहेलियों एवं सहपाठियों से पूछताछ कर लगातार पतासाजी की जा रही थी। जांच के दौरान बालिका के जिला झांसी (उ.प्र.) में होने की जानकारी प्राप्त हुई। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम उत्तर प्रदेश रवाना की गई, जहां नवाबाद क्षेत्र में संदेही युवक गोविंद ओगरे के कब्जे से बालिका को बरामद किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम बालिका को उसके परिजनों से मिलाने में निरीक्षक कुमार गौरव साहू, थाना प्रभारी घरघोड़ा व उनके टीम की सराहनीय भूमिका रही है ।

                     घरघोड़ा थाना हिरासत में अपराधी।

बालिका का कथन महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष दर्ज कराया गया एवं मेडिकल परीक्षण कराया गया। बालिका ने बताया कि मई 2025 में एक शादी समारोह के दौरान गोविंद ओगरे से उसकी पहचान हुई थी और दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत होती थी। आरोपी ने प्रेम प्रसंग की बात कर 29 जनवरी को शादी का प्रलोभन देकर उसे स्विफ्ट कार से झांसी ले गया तथा शारीरिक संबंध स्थापित किया। बालिका के कथन एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में धारा 87 एवं 64(1) बीएनएस और 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई।

आरोपी गोविंद ओगरे पिता स्व. राम कुमार ओगरे, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02 ब्लॉक कॉलोनी घरघोड़ा, थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़ को विधिवत गिरफ्तार कर उसका मेमोरेंडम लिया गया। घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी-13-एवाय-8596 तथा एक वनप्लस मोबाइल फोन जब्त किया गया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

👉 एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश —

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा है कि “परिजनों को अपने बच्चों के साथ संवाद और सतर्कता बनाए रखनी चाहिए। सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली अपरिचित संपर्कों पर विशेष निगरानी आवश्यक है। रायगढ़ पुलिस महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित और कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करती रहेगी।”

दोना-पत्तल से शुरू हुई उड़ान, आज चार कारोबारों की कमान संभाल रहीं कांति दीदी
आज फोकस में

दोना-पत्तल से शुरू हुई उड़ान, आज चार कारोबारों की कमान संभाल रहीं कांति दीदी

वनवासी कल्याण आश्रम की बैठक घरघोड़ा नगर में संपन्न
आज फोकस में

वनवासी कल्याण आश्रम की बैठक घरघोड़ा नगर में संपन्न

उद्योग जगत को एस.एस.पी. शशि मोहन का सख़्त निर्देश, अवैध कारोबार से दूर रहने की नसीहत? प्रभाव या तानाशाही होगी दर्रा शाही।
आज फोकस में

उद्योग जगत को एस.एस.पी. शशि मोहन का सख़्त निर्देश, अवैध कारोबार से दूर रहने की नसीहत? प्रभाव या तानाशाही होगी दर्रा शाही।

प्रेम–सौहार्द का पर्व होली, सह परिवार हर्षोल्लास से मनाएं – टीआई कुमार गौरव
आज फोकस में

प्रेम–सौहार्द का पर्व होली, सह परिवार हर्षोल्लास से मनाएं – टीआई कुमार गौरव

अनुभव और संघर्षशीलता पर फिर मुहर, तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने मनमोहन सिंह राजपूत
आज फोकस में

अनुभव और संघर्षशीलता पर फिर मुहर, तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने मनमोहन सिंह राजपूत

महाराष्ट्र :- प्रथम महिला उप मुख्यमंत्री बनने पर सुनेत्रा अजित पवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया बधाई।
आज फोकस में

महाराष्ट्र :- प्रथम महिला उप मुख्यमंत्री बनने पर सुनेत्रा अजित पवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया बधाई।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 28 जून 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

और भी पढ़ें

WhatsApp