Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रेम–सौहार्द का पर्व होली, सह परिवार हर्षोल्लास से मनाएं – टीआई कुमार गौरव

घरघोड़ा/न्यूज_डेस्क/होली/02मार्च2026/
रंगों के पावन पर्व होली को लेकर थाना प्रभारी (टीआई) कुमार गौरव ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि सभी नागरिक प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ सह परिवार होली का आनंद लें।
 घरघोड़ा टीआई कुमार गौरव ने कहा कि होली आपसी मतभेद भुलाकर रिश्तों को मजबूत करने का पर्व है। यह त्योहार सामाजिक समरसता और एकता का संदेश देता है, इसलिए इसे शांति और सद्भाव के साथ मनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

  • 🎨 शांति और सुरक्षा के साथ होली
टीआई कुमार गौरव ने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
  • हुड़दंग, नशाखोरी और अभद्र व्यवहार पर सख्त कार्रवाई
  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी
    डीजे एवं जुलूसों पर निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य
🕵️निगरानी बदमाशों पर विशेष नजर
पुलिस ने निगरानी बदमाशों और पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को सख्त हिदायत दी है कि वे त्योहार के दौरान घर से बाहर अनावश्यक रूप से न निकलें। संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर सीधे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Box

👩 महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता..🦯
होली के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगी। छेड़खानी या अभद्र व्यवहार की शिकायत मिलने पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।
🚨आमजन से अपील…
थाना प्रभारी ने नागरिकों से अपील की है कि होली को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने में दें। डायल 112 व थाना प्रभारी नंबर 9479193218 तुरंत करें शिकायत।

थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया है कहीं भी किसी प्रकार का हुड़दंगबाजी अभद्र व्यवहार से माहौल ख़राब किया जाता है तो तुरंत शिकायत करें, तत्काल पुलिस टीम के द्वारा कार्रवाई होगी, कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। आमजन निश्चिन्त होकर हर्ष उल्लास के साथ होली पर्व मनायें, अनावश्यक रूप से विवाद ना करें जिन्हें रंगों से परहेज़ है वो घरों में रहकर अपने तरीके से सेलिब्रेट करें।

🚓पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया है –
“त्योहार की खुशियां मनाइए, लेकिन कानून हाथ में लेने की कोशिश न करें। शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”
🤝 सौहार्द बनाए रखें
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि रंगों का त्योहार किसी की भावना आहत किए बिना मनाएं। जबरन रंग लगाने, शराब के नशे में उत्पात मचाने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
🚨टीआई कुमार गौरव ने कहा –
  • होली प्रेम और उल्लास का पर्व है। इसे परिवार और समाज के साथ सुरक्षित वातावरण में मनाएं। प्रशासन आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है
घरघोड़ा पुलिस की इस अपील के साथ क्षेत्र में उत्सव को शांतिपूर्ण एवं आनंदमय बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 11 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

और भी पढ़ें

WhatsApp