Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सांसद निवास को लेकर होली में सांसद राधेश्याम राठिया व मंत्री ओपी चौधरी के बीच खींचतान।

Oplus_16908288
Author Image
Written by
Bureau

🌈 होली के बीच सियासी तकरार.. होली उत्सव मनाने सांसद राधेश्याम राठिया और मंत्री ओपी चौधरी आमने-सामने।

रायगढ़/रायपुर – होली के उत्सव के बीच छत्तीसगढ़ की राजनीति में तकरार खुलकर सामने आ गई है। राधेश्याम राठिया और ओपी चौधरी के बीच मतभेद की खबरों ने भाजपा खेमे में हलचल पैदा कर दी है।

Advertisement Box

सूत्रों के अनुसार, सांसद निवास को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सार्वजनिक बयानबाजी तक पहुंच गया है।

🗣️ “आदिवासी नेताओं के साथ भेदभाव” – राठिया

बताया जा रहा है कि सांसद राधेश्याम राठिया ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी में आदिवासी नेताओं को अपेक्षित सम्मान और प्राथमिकता नहीं दी जाती। उनका कहना है कि संगठन में समान भागीदारी और सम्मान सुनिश्चित होना चाहिए।

यह बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है, खासकर ऐसे समय में जब पार्टी आदिवासी क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

🏠 सांसद निवास को लेकर मतभेद

मामले की जड़ सांसद निवास से जुड़ी बताई जा रही है। चर्चा है कि होली के अवसर पर निवास उपलब्ध कराने को लेकर वादा किया गया था, राठिया जी का साफ़ कहना है निवास देने की शर्त यह था कि हर साल होली उत्सव के समय वहां सांसद निवास सांसद के नाम का बोर्ड लगे और सब मिलकर एक साथ होली उत्सव मनाने की बात हुई थी, लेकिन बाद में उसे लेकर सहमति नहीं बन पाई। इस घटनाक्रम के बाद दोनों नेताओं के बीच दूरी बढ़ने की बात कही जा रही है।

हालांकि मंत्री ओपी चौधरी की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

🔎 राजनीतिक असर

भाजपा संगठन में अंदरूनी समन्वय पर सवाल

विपक्ष को मिला नया मुद्दा

आदिवासी नेतृत्व को लेकर नई बहस

होली के रंगों के बीच उभरा यह सियासी रंग आने वाले दिनों में किस दिशा में जाएगा, इस पर सबकी नजर टिकी है। फिलहाल, पार्टी स्तर पर सुलह और संवाद की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। (हो०स०)

दोना-पत्तल से शुरू हुई उड़ान, आज चार कारोबारों की कमान संभाल रहीं कांति दीदी
आज फोकस में

दोना-पत्तल से शुरू हुई उड़ान, आज चार कारोबारों की कमान संभाल रहीं कांति दीदी

वनवासी कल्याण आश्रम की बैठक घरघोड़ा नगर में संपन्न
आज फोकस में

वनवासी कल्याण आश्रम की बैठक घरघोड़ा नगर में संपन्न

उद्योग जगत को एस.एस.पी. शशि मोहन का सख़्त निर्देश, अवैध कारोबार से दूर रहने की नसीहत? प्रभाव या तानाशाही होगी दर्रा शाही।
आज फोकस में

उद्योग जगत को एस.एस.पी. शशि मोहन का सख़्त निर्देश, अवैध कारोबार से दूर रहने की नसीहत? प्रभाव या तानाशाही होगी दर्रा शाही।

प्रेम–सौहार्द का पर्व होली, सह परिवार हर्षोल्लास से मनाएं – टीआई कुमार गौरव
आज फोकस में

प्रेम–सौहार्द का पर्व होली, सह परिवार हर्षोल्लास से मनाएं – टीआई कुमार गौरव

अनुभव और संघर्षशीलता पर फिर मुहर, तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने मनमोहन सिंह राजपूत
आज फोकस में

अनुभव और संघर्षशीलता पर फिर मुहर, तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने मनमोहन सिंह राजपूत

महाराष्ट्र :- प्रथम महिला उप मुख्यमंत्री बनने पर सुनेत्रा अजित पवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया बधाई।
आज फोकस में

महाराष्ट्र :- प्रथम महिला उप मुख्यमंत्री बनने पर सुनेत्रा अजित पवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया बधाई।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

रविवार, 28 जून 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

और भी पढ़ें

WhatsApp