Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आदणी फाउंडेशन द्वारा आदणी विद्या मंदिर एवं अस्पताल का भूमि पूजन संपन्न

सामाजिक सरोकार में आदणी समुह का क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे मूलभूत सुविधाओं में लगातार विस्तार।

रायगढ़/04/जून/2026/प्रधान संपादक सिदार

अदाणी फाउंडेशन की ओर से रायगढ़ स्थित पावर प्लांट परिसर में ‘अदाणी विद्या मंदिर’ और “अदाणी हॉस्पिटल’ का भूमिपूजन वैदिक मंत्रोच्चार व परंपरागत विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इसे अदाणी पावर लिमिटेड की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अदाणी फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से रायगढ़ जिले के गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे बुनियादी विषयों पर निरंतर कार्य कर रही है।

इस नई पहल के अंतर्गत प्रस्तावित ‘अदाणी विद्या मंदिर’ में कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई की व्यवस्था होगी, जिससे क्षेत्र के बच्चों को उच्च गुणवत्तापूर्ण व समग्र शिक्षा मिल सकेगी। वहीं, दूसरी ओर बनने वाला ‘अदाणी हॉस्पिटल’ 40 बिस्तरों (बेड) की क्षमता वाला एक आधुनिक स्वास्थ्य संस्थान होगा। यहां स्थानीय ग्रामीणों को सुलभ, किफायती और बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पूरी परियोजना से आसपास के हजारों ग्रामीण परिवारों को प्रत्यक्ष रूप से बड़ा लाभ मिलने की संभावना है।

Advertisement Box

इस भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें जनपद पंचायत सदस्य विजय सिदार, बड़े भंडार के सरपंच ओमप्रकाश गुप्ता, छोटे भंडार के सरपंच अशोक सिदार, कलमा की सरपंच ममता खगेश्वर चौहान और बरपाली के सरपंच संजय मैत्री सहित कई पंच व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही अदाणी पावर लिमिटेड रायगढ़ के चीफ बिजनेस ऑफिसर, प्रोजेक्ट हेड, ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस हेड, सीएसआर हेड, एचआर हेड, सिविल हेड (प्रोजेक्ट) और सेफ्टी हेड सहित कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में कहा कि विद्या मंदिर और अस्पताल की स्थापना से क्षेत्र में मानव संसाधन विकास और सामाजिक उत्थान को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अदाणी पावर लिमिटेड एवं अदाणी फाउंडेशन के प्रति आभार जताया।

 

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 31 अगस्त 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

और भी पढ़ें

WhatsApp