Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मंत्री केदार कश्यप का काफिला भीषण दुर्घटना का शिकार.

वन मंत्री केदार कश्यप का काफिला हादसे का शिकार, 4 पुलिसकर्मी और ड्राइवर गंभीर

घोड़ागांव के पास NH-30 पर हुआ हादसा, घायलों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री

कोण्डागांव। वन मंत्री केदार कश्यप का काफिला रविवार को कोण्डागांव जिले में सड़क हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना सिटी कोतवाली कोण्डागांव क्षेत्र के घोड़ागांव के पास NH-30 पर हुई। हादसे में काफिले के फॉलो वाहन में सवार चार पुलिसकर्मियों और ड्राइवर के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है।

Advertisement Box

प्राप्त जानकारी के अनुसार सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो ने पहले वन मंत्री के वाहन को साइड से टक्कर मारी। इसके बाद अनियंत्रित स्कॉर्पियो काफिले में चल रहे फॉलो वाहन से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फॉलो वाहन में सवार पुलिसकर्मी और चालक घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल कोण्डागांव पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद वन मंत्री केदार कश्यप जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों की स्थिति और उपचार की जानकारी ली तथा बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

घटना के बाद पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सामने से आ रही स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद यह दुर्घटना हुई।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 29 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

और भी पढ़ें

WhatsApp