Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीएम रातोंरात दिल्ली कुच – सुबह वापसी – अचानक हुए दौरे के बाद राजनीति में हलचल तेज, माहौल गर्म..

🚨 रातोरात दिल्ली दौरा… छत्तीसगढ़ की सियासत में क्या होने वाला है बड़ा बदलाव?

CM साय की नितिन नवीन से बंद कमरे में मुलाकात, कई सवाल खड़े

Advertisement Box

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार रात अचानक दिल्ली पहुंचे। रात करीब 9 बजे दिल्ली पहुंचने के बाद वे सीधे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पहुंचे। रात करीब 10 बजे दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई।

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री कुछ घंटे छत्तीसगढ़ सदन में रुके और तड़के करीब पौने चार बजे रायपुर वापसी के लिए एयरपोर्ट रवाना हो गए।

लेकिन मुख्यमंत्री की यह कुछ घंटों की दिल्ली विजिट अब छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है जो राजनीति माहौल को गर्म कर रखा है, इस गुपचुप दौरें के बाद सबकी सांसें फुली हुई है आखिर क्या होने वाला आगे..

❓ क्या प्रदेश भाजपा को मिलेगा नया अध्यक्ष?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के अस्वस्थ चलने के बीच संगठन में नए प्रदेश अध्यक्ष अथवा कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की चर्चाएं पहले से चल रही हैं।

ऐसे में सवाल उठ रहा है ..

क्या नितिन नवीन और सीएम साय की मुलाकात में प्रदेश संगठन के नेतृत्व को लेकर चर्चा हुई?

❓ क्या मंत्रिमंडल में होगी ‘सर्जरी’? 

दूसरी बड़ी चर्चा मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल को लेकर है।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय संगठन में बदलाव के बाद छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में भी नए चेहरों को शामिल किए जाने की अटकलें तेज हैं।

क्या मुख्यमंत्री की दिल्ली यात्रा इसी राजनीतिक कवायद का हिस्सा थी?

क्या कुछ मंत्रियों की छुट्टी होगी?

क्या नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी?

या फिर संगठन और सरकार – दोनों स्तरों पर कोई बड़ा फैसला होने वाला है?

फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने नहीं आए हैं।

बंद कमरे में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बीच क्या बातचीत हुई, इसकी जानकारी दोनों नेताओं को ही है।

लेकिन इतना जरूर है कि मुख्यमंत्री का रातोरात दिल्ली जाना और कुछ घंटों बाद वापस लौटना छत्तीसगढ़ की सियासत में चर्चाओं का पारा जरूर चढ़ा गया है।

🔥 अब सवाल सिर्फ इतना ..

दिल्ली से लौटे CM साय क्या छत्तीसगढ़ की राजनीति में कोई बड़ा बदलाव लेकर लौटे हैं?

 

– कुहुक कानन – वेब न्यूज चैनल छत्तीसगढ़ 

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 31 अगस्त 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

और भी पढ़ें

WhatsApp