Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बारिश की रात चोरी, कैमरों ने खोला राज: घरघोड़ा जयस्तंभ चौक चोरीकांड में आरोपी नागपुर से लौटते गिरफ्तार

बारिश की रात चोरी, कैमरों ने खोला राज: जयस्तंभ चौक चोरीकांड में आरोपी नागपुर से लौटते गिरफ्तार

 

Advertisement Box

घरघोड़ा/रायगढ़। तेज बारिश को ढाल बनाकर घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक स्थित दो किराना दुकानों में सेंधमारी करने वाले आरोपी तक पहुंचने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी की पहचान कर उसे राजनांदगांव के चिचोला बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान सतीष चौहान, निवासी बरपाली नवाडीह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे और निशानदेही से ₹2,64,146 नकद, 1 किलो 508 ग्राम चांदी, सैमसंग एंड्रॉइड मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल गमछा बरामद किया गया। बरामद संपत्ति की कुल कीमत ₹6,30,286 बताई गई है।

बारिश बनी चोर की ढाल

घटना 23-24 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात की है। तेज बारिश के बीच आरोपी ने जयस्तंभ चौक की संतोष किराना दुकान और बगल की गोकुलचंद मामराज किराना दुकान को निशाना बनाया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने दुकानों की टीन शीट और दीवार के बीच बनी फॉल सीलिंग को तोड़कर भीतर प्रवेश किया। पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर गमछा बांध रखा था। इसके बाद गल्ले में रखी नकदी के अलावा चांदी के सिक्के, चांदी के बिस्किट और अन्य सामान लेकर फरार हो गया।

100 से ज्यादा कैमरों ने जोड़ा चोरी का पूरा रास्ता

चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। एक-एक कैमरे की गतिविधियों को जोड़ते हुए पुलिस टीम संदिग्ध तक पहुंची।

जांच के दौरान संदिग्ध की पहचान सतीष चौहान के रूप में हुई। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही वह नागपुर भाग गया था। लेकिन तकनीकी सर्विलांस के जरिए पुलिस उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखे रही।

नागपुर से वापस लौटते समय पुलिस टीम ने उसे राजनांदगांव के चिचोला बस स्टैंड पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

चोरी के पैसे से मोबाइल खरीदा, हजारों रुपये उड़ाए

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी की रकम से उसने लैलूंगा की एक दुकान से करीब ₹19,300 का सैमसंग एंड्रॉइड मोबाइल (मॉडल A-07) खरीदा। वहीं करीब ₹25 हजार रुपये घूमने-फिरने और खाने-पीने में खर्च कर दिए।

पुलिस ने यह सामान किया बरामद

– ₹2,64,146 नकद

– 1 किलो 508 ग्राम चांदी, अनुमानित कीमत ₹3,46,840

– सैमसंग एंड्रॉइड मोबाइल फोन

– वारदात में इस्तेमाल चेकदार गमछा

– अन्य चोरी की संपत्ति

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

एसडीओपी और साइबर टीम की रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह और एएसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में की गई। एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी एवं साइबर डीएसपी शिखर मरावी के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी विश्लेषण और तकनीकी सर्विलांस के जरिए मामले को सुलझाया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 11 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

और भी पढ़ें

WhatsApp