लैलूंगा/बंटी महंत/kknews.com


पूर्व की सरकार द्वारा इस तरह का आयोजन छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के नाम से छत्तीसगढ़ में आयोजित पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक वार्षिक खेल आयोजन था, जिसे 2022 में शुरू किया गया था। यह आयोजन कई स्तरों (ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला और प्रदेश) पर और विभिन्न आयु समूहों (18 वर्ष से कम, 18-40 वर्ष, और 40+ वर्ष) में आयोजित होता था, जिसमें कबड्डी, खो-खो, गिल्ली-डंडा और फुगड़ी जैसे पारंपरिक खेल शामिल थे। वर्तमान में, इस योजना को मौजूदा भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है और इसकी जगह एक नई ‘क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना’ लागू की गई है।

।खिलाड़ीयों के साथ जनप्रतिनिधि।
लैलूंगा ब्लॉक में दो दिवसीय ग्रामीण जोन स्तरीय”सांसद खेल महोत्सव” 2025-26 का समापन के अवसर में स्थानीय जनप्रतिनिधि व अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांता रविभगत एवं जनपद सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी सिदार भाजपा जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी शिक्षकों की उपस्थिति में हुआ लैलूंगा ब्लॉक रायगढ़ जिले से हमेशा खेलों में प्रतिनिधित्व करता रहा है विशेष रूप से महिला खेलों में सबसे अधिक खिलाड़ी लैलूंगा ब्लॉक से बाहर निकल कर राज्य व क्षेत्र का नाम रोशन करते आ रहे हैं आज के सांसद खेल महोत्सव महोत्सव में फाइनल मुकाबला बालक-बालिकाओं द्वारा खो-खो, कबड्डी प्रतियोगिता का रोचक मुकाबला देखने को मिला।

दो दिवसीय खेल में जोन खम्हार में आए सभी संकुल के प्रतिभागी, शिक्षक-शिक्षिका सभी का उत्साह भरपूर रहा फाइनल मैच संपन्न होने के पश्चात इनाम वितरण कर कार्यक्रम संपन्न किए।










