Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सांसद खेल महोत्सव का धरमजयगढ़ में कल वृहद आयोजन, सैकड़ों खिलाड़ीयों का होगा जमावड़ा।

Oplus_16908288
Author Image
Written by
Bureau

  • धरमजयगढ़ में सांसद क्षेत्र स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन 25 दिसंबर को रायगढ़, जशपुर एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 400 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा।
  • युवाओं में खेल भावना और अनुशासन को बढ़ावा देने की पहल।

घरघोड़ा / बंटी महंत / खबर डेक्स

राज्य शासन के मंशानुरूप एवं जिला प्रशासन के निर्देश पर सांसद क्षेत्र स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन आगामी 25 दिसंबर को दशहरा मैदान में रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में किया जा रहा है । इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को विकसित करना है । डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस खेल महोत्सव में जिला रायगढ़, जशपुर एवं सारंगढ़ – बिलाईगढ़ से कुल 350 से 400 प्रतिभागी, अधिकारी एवं निर्णायक भाग लेंगे । प्रतियोगिता के अंतर्गत व्यक्तिगत एवं दलीय दोनों श्रेणियों के खेल आयोजित किए जाएंगे । व्यक्तिगत खेलों में 100 मीटर दौड़, लंबीकूद, 800 मीटर दौड़, बैडमिंटन, फुगड़ी एवं गेड़ी दौड़ शामिल हैं, जबकि दलीय खेलों के अंतर्गत वॉलीबॉल, कबड्डी, खो – खो एवं रस्साकसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी ।व्यक्तिगत खेल प्रतियोगिताएं दो आयु वर्ग — 15 से 20 वर्ष तथा 21 से 35 वर्ष के खिलाड़ियों के मध्य संपन्न होंगी, वहीं दलीय खेलों में 15 से 35 वर्ष तक के खिलाड़ी भाग लेंगे । आयोजन की तैयारियों के संबंध में बताया गया कि सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं निर्णायकों को आयोजन के एक दिवस पहले 24 दिसंबर 2025 को सायं 5 बजे तक आयोजन स्थल धरमजयगढ़ में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं । साथ ही प्रतिभागियों को मौसम को ध्यान में रखते हुए आवश्यक गर्म कपड़े एवं खेल किट साथ लाने के लिए कहा गया है । उन्होंने आम नागरिकों एवं खेल प्रेमियों से आयोजन स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Advertisement Box

दोना-पत्तल से शुरू हुई उड़ान, आज चार कारोबारों की कमान संभाल रहीं कांति दीदी
आज फोकस में

दोना-पत्तल से शुरू हुई उड़ान, आज चार कारोबारों की कमान संभाल रहीं कांति दीदी

वनवासी कल्याण आश्रम की बैठक घरघोड़ा नगर में संपन्न
आज फोकस में

वनवासी कल्याण आश्रम की बैठक घरघोड़ा नगर में संपन्न

उद्योग जगत को एस.एस.पी. शशि मोहन का सख़्त निर्देश, अवैध कारोबार से दूर रहने की नसीहत? प्रभाव या तानाशाही होगी दर्रा शाही।
आज फोकस में

उद्योग जगत को एस.एस.पी. शशि मोहन का सख़्त निर्देश, अवैध कारोबार से दूर रहने की नसीहत? प्रभाव या तानाशाही होगी दर्रा शाही।

प्रेम–सौहार्द का पर्व होली, सह परिवार हर्षोल्लास से मनाएं – टीआई कुमार गौरव
आज फोकस में

प्रेम–सौहार्द का पर्व होली, सह परिवार हर्षोल्लास से मनाएं – टीआई कुमार गौरव

अनुभव और संघर्षशीलता पर फिर मुहर, तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने मनमोहन सिंह राजपूत
आज फोकस में

अनुभव और संघर्षशीलता पर फिर मुहर, तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने मनमोहन सिंह राजपूत

महाराष्ट्र :- प्रथम महिला उप मुख्यमंत्री बनने पर सुनेत्रा अजित पवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया बधाई।
आज फोकस में

महाराष्ट्र :- प्रथम महिला उप मुख्यमंत्री बनने पर सुनेत्रा अजित पवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया बधाई।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

रविवार, 28 जून 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

और भी पढ़ें

WhatsApp