Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राष्ट्रीय अखंडता संप्रभुता समभाव का प्रतिक युनिटी मार्च घरघोड़ा से तमनार तक दिखा राष्ट्र भक्ति

राष्ट्रीय अखंडता का अद्भुत संगम – यूनिटी मार्च राष्ट्रीय एकता समरसता का आत्मगौरव, स्वदेशी, आत्मनिर्भर, श्रेष्ठ भारत विकसित भारत का संकल्प।

देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150 वीं जयंती पर पूरे देश में “युनिटी मार्च”

Advertisement Box

घरघोड़ा में केबिनेट मंत्री ओपी चौधरी के उपस्थित में आरंभ हुआ 15 किमी का अद्भुत युनिटी मार्च हजारों की संख्या में छात्र छात्राओं आम जन की सहभागिता बनी एतिहासिक।

घरघोड़ा से kkcgnews बंटी विनोद मंहत की रिपोर्ट 

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य आयोजन

 

‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का एक सार्थक प्रयास ।

 

एकता के शिल्पकार एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रायगढ़ जिले के घरघोड़ा तमनार ब्लॉक में बड़े धूमधाम से मनाया गया  बुधवार को ‘यूनिटी मार्च’ का भव्य शुभारंभ मंत्री ओपी चौधरी द्वारा किया गया।

यह आयोजन के माध्यम में सरदार पटेल जी के योगदान, उनके दृढ़ नेतृत्व और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ राष्ट्रीय एकता एवं विकसित भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का एक सार्थक प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत आज विकासखण्ड मुख्यालय घरघोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी, लोकसभा सांसद  राधेश्याम राठिया और राज्यसभा सांसद  देवेन्द्र प्रताप सिंह और जनप्रतिनिधियों ने तमनार तक 12 किलोमीटर पदयात्रा का भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, सरदार वल्लभ भाई पटेल और महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत में नृत्य, बारडोली सत्याग्रह, ‘सरदार’ उपाधि की पृष्ठभूमि, 565 रियासतों का विलय और सरदार पटेल के प्रेरक प्रसंग को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रोचक ढंग से प्रस्तुत किया।

यह पदयात्रा घरघोड़ा के गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर जयस्तंभ चौक, होलिका दहन स्थल, कारगिल चौक, स्वामी आत्मानंद स्कूल, झांका दरहा पहुंचेगा। जहां स्थानीय ग्रामीण युवा इस पदयात्रा का स्वागत करेंगे। इसके बाद यह पद यात्रा ग्राम देवगढ़ हायर सेकंडरी स्कूल मार्ग, तमनार के जरेकेला प्रवेश करेगी। इसके बाद बरभाठा, राम मंदिर चौक होते हुए तमनार के स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में समापन होगी। पद यात्रा पर जनप्रतिनिधियों द्वारा भारत माता की जय, वन्दे मातरम सहित भारत के वीर सपूतों की जयकारे के साथ निकली। इस दौरान स्कूली बच्चों ने तख्ती के माध्यम से सामूहिक शक्ति एवं एकता का प्रतीक, एक भारत श्रेष्ठ भारत, अखंड भारत के शिल्पकार लौह पुरुष भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन, आओ फिर एक बदलाव करे.., नशे की लत एक बीमारी है, इससे दूर रहना समझदारी है का संदेश दिया है रहा है

इस पद यात्रा में गणमान्य नागरिक, विद्यालय और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएँ, एनएसएस, एनसीसी, माय भारत वालंटियर्स सहित विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक संस्थानों के सदस्य बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे है।

सुजलाम् सुफलाम् मलयज-शीतलाम्, सस्यश्यामलाम् मातरम्।” अर्थात्, प्रकृति के दिव्य वरदान से सुशोभित हमारी सुजलाम् सुफलाम् मातृभूमि को नमन।

सशक्त भारत” की परिकल्पना के मुख्य बिंदु:

आत्मनिर्भरता: भारत को आर्थिक और रक्षा जैसे सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि यह किसी अन्य पर निर्भर न रहे।

सामाजिक सशक्तिकरण: समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाना है, ताकि वे समान अवसर प्राप्त कर सकें और समाज के विकास में योगदान दे सकें।

आर्थिक विकास: आर्थिक विकास की समावेशी और सतत वृद्धि सुनिश्चित करना।

वैश्विक भूमिका: “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना के साथ वैश्विक मंच पर शांति, सहयोग, तकनीक और कूटनीति में अग्रणी भूमिका निभाना।

तकनीकी उन्नति: शासन में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी नई तकनीकों को अपनाना।

रक्षा: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और नवाचार के साथ वैश्विक शक्ति बनना।

“सशक्त भारत” का लक्ष्य एक ऐसा राष्ट्र बनाना है जो उन्नत, आत्मनिर्भर, समानता और सद्भाव से परिपूर्ण हो, और विश्व को दिशा देने में सक्षमता अर्जित करें।

अनुभव और संघर्षशीलता पर फिर मुहर, तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने मनमोहन सिंह राजपूत
आज फोकस में

अनुभव और संघर्षशीलता पर फिर मुहर, तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने मनमोहन सिंह राजपूत

महाराष्ट्र :- प्रथम महिला उप मुख्यमंत्री बनने पर सुनेत्रा अजित पवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया बधाई।
आज फोकस में

महाराष्ट्र :- प्रथम महिला उप मुख्यमंत्री बनने पर सुनेत्रा अजित पवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया बधाई।

आज फोकस में

हिन्दू विराट सम्मेलन घरघोड़ा में संपन्न, सर्व हिन्दू समाज की सहभागिता बना एकता की मिसाल।
आज फोकस में

हिन्दू विराट सम्मेलन घरघोड़ा में संपन्न, सर्व हिन्दू समाज की सहभागिता बना एकता की मिसाल।

सांसद खेल महोत्सव का धरमजयगढ़ में कल वृहद आयोजन, सैकड़ों खिलाड़ीयों का होगा जमावड़ा।
आज फोकस में

सांसद खेल महोत्सव का धरमजयगढ़ में कल वृहद आयोजन, सैकड़ों खिलाड़ीयों का होगा जमावड़ा।

गारे पेलमा सेक्टर 04/01 का ग्रामीण कर रहे हैं विरोध _ शासन प्रशासन के खिलाफ लामबंद होकर 9 पंचायत ने गाड़ा अपना स्वंय का टेन्ट.. जिंदल पावर प्लांट तमनार को आबंटित हुआ है कोल ब्लॉक.. देखें क्या कहते ग्रामवासी
आज फोकस में

गारे पेलमा सेक्टर 04/01 का ग्रामीण कर रहे हैं विरोध _ शासन प्रशासन के खिलाफ लामबंद होकर 9 पंचायत ने गाड़ा अपना स्वंय का टेन्ट.. जिंदल पावर प्लांट तमनार को आबंटित हुआ है कोल ब्लॉक.. देखें क्या कहते ग्रामवासी

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 01 मार्च 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

और भी पढ़ें

धोखाधड़ी – कर ट्रेलर वाहन का डाला बेंचा, घरघोड़ा टीआई द्वारा त्वरित कार्यवाही कर जेल भेजा गया – दबंग एस.एस.पी. शशि मोहन के राज में अपराधियों को सख़्त हिदायत सुधर जायें अन्यथा जेल के दरवाजे खुले हैं ?

WhatsApp