Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

घरघोड़ा – मेडिकल नशाखोरी चरम पर, पुलिस सक्रियता से पुनः पकड़ाया नशीली टेबलेट का सौदागर।

अपराधों में मुख्य कारण पाया जाता है नशीले पदार्थों का सेवन, आखिर कब टूटेगी अपराधियों हौसले, कड़ी कार्रवाई के बाद भी बेधड़क बिक्री होती है नशीली दवाएं ?

घरघोड़ा से बंटी विनोद दास महंत की रिपोर्ट..

Advertisement Box

16/नवंबर 2025 रविवार 

रायगढ़ जिले में बेधड़क होकर नशे के सौदागर काले सम्राज्य को चला रहे हैं, लगातार पुलिसिया कार्रवाई के बाद भी कोरेस टेबलेट गांजे का कारोबार फल फूल रहा है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है, हाल में पुलिस द्वारा पकड़ा गया इस्पासमों टेबल का खेप आपको बता दें, रायगढ़

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन में घरघोड़ा पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लायर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। कार्यवाही एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम और एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 15 नवंबर 2025 को टीआई कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम डोकरबुड़ा (पूंजीपथरा) का निवासी खिलावन दास महंत अपनी काली रंग की हीरो HF डिलक्स मोटरसाइकिल (CG-13 AX-6524) में प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल ले जाकर घरघोड़ा–लैलूंगा रोड की तरफ बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना के आधार पर टीआई कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर नाकेबंदी कराई।

थाना घरघोड़ा मुख्य गेट के सामने लैलूंगा रोड पर की गई नाकेबंदी के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम खिलावन दास महंत (उम्र 28 वर्ष), निवासी डोकरबुड़ा बताया। तलाशी लेने पर उसके झोले से कुल *126 स्ट्रीप*, प्रत्येक में 8 कैप्सूल, इस प्रकार *कुल 1008 प्रतिबंधित SPASMO-PROXYVON PLUS कैप्सूल* बरामद हुए। जब्त दवाओं की *कीमत 11 हजार एक सौ 88 रूपये* है।

आरोपी द्वारा नशीली दवाओं का अवैध परिवहन एवं बिक्री हेतु रखना पाए जाने पर उसके विरुद्ध *अपराध क्रमांक 303/25, धारा 21 NDPS Act* के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

कार्यवाही में थाना प्रभारी घरघोड़ा इंस्पेक्टर कुमार गौरव साहू, एएसआई खेमराज पटेल, हेड कांस्टेबल अरविंद पटनायक, कांस्टेबल हरीश पटेल, परमेश्वर पैकरा तथा स्थानीय युवक कालिया गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 06 मार्च 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

और भी पढ़ें

WhatsApp