Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िले में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा नूतन वर्ष 2026 का कैलेण्डर विमोचन कार्यक्रम संपन्न…

  • संविधान का चौथा स्तंभ अपने कर्तव्यों के पालनर्थ में 24/7 घंटे सतत् कर्तव्यपथ पर गतिशील, अपने उपलब्धियों को कैलेण्डर के माध्यम रेखांकित “कैलेण्डर विमोचन” किया।

सारंगढ़ / रायगढ़ / ०२ दिसंबर २०२५

आज जिला सारंगढ़ – बिलाईगढ़ में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति जिला ईकाई द्वारा नूतन वर्ष 2026 का कैलेण्डर विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया, पत्रकार योद्धा भूमि कहे जाने वाले इस गढ़ में सजग निर्भिक संगठित पत्रकारों में उत्साह उमंग जोश की पत्रकारिता धरती जोश, उत्साह और गर्व से गूंज उठी। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा प्रकाशित वर्ष 2026 के कैलेंडर का धमाकेदार विमोचन जिला कलेक्टर संजय कन्नौजे के करकमलों से हुआ। इसी के साथ एएसपी निमिषा पांडे ने भी कैलेंडर का अनावरण कर पत्रकार सुरक्षा के संकल्प को और मजबूत किया। कार्यक्रम ऐसा मानो पत्रकारों की एकता और शक्ति का महा-उत्सव हो, हर चेहरा आत्मविश्वास और आजादी के उजाले से दमकता नज़र आया।

Advertisement Box

यह कैलेंडर सिर्फ तारीख़ें नहीं दिखाता, पत्रकारों की हिम्मत, संघर्ष और मिशन को नई धार देता है। इसी कैलेंडर के माध्यम से 11 जनवरी को होने वाला प्रदेश स्तरीय पत्रकार कार्यशाला और रात्रिकालीन कवि सम्मेलन प्रदेश में पत्रकार संगठन की ताकत का खुला ऐलान करेगा। कार्यक्रम के दौरान माहौल तालियों, नारे और गर्व की भावना से लगातार गर्माया हुआ रहा।

जिलाध्यक्ष नरेश चौहान की आवाज़ में वो गूँज थी जो न्याय के गलियारों में भी अपना असर छोड़ जाए। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की सांस हैं और उनकी सुरक्षा किसी की मेहरबानी नहीं, उनका अधिकार है। यह कैलेंडर पत्रकार सम्मान और स्वाभिमान का ध्वज है, जो हर पत्रकार के हाथ में मजबूती से रहेगा।

कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष देवराज दीपक ने मंच पर आते ही पूरे माहौल में आग भर दी। उन्होंने कहा कि पत्रकार की कलम तलवार से भी धारदार होती है। वह अन्याय के सीने पर चमकती है और सच की राह रोशन करती है। उन्होंने दहाड़ते हुए कहा कि पत्रकार हितों से खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। 11 जनवरी को होने वाला कार्यक्रम पत्रकारिता की नई क्रांति का आरंभ होगा, और इस क्रांति की गूंज प्रदेश ही नहीं, देशभर में सुनी जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया ने जोशीले अंदाज में पत्रकारों की भूमिका को सलाम करते हुए कहा कि समाज की दिशा तय करने वाले असली मार्गदर्शक पत्रकार ही होते हैं। जब पत्रकार निर्भीक हो, निडर हो और सुरक्षित हो, तभी समाज सत्य के रास्ते पर आगे बढ़ता है। उन्होंने इस आयोजन को शानदार पहल बताते हुए समिति के प्रयासों की जमकर सराहना की। जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्याम पटेल ने हवा में उर्जाओं को और तेज़ करते हुए कहा कि पत्रकारों की एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और जब यह ताकत गर्जना करती है तो हर कुचक्र और हर दमनकारी सोच की दीवारें ढह जाती हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह कैलेंडर विमोचन हमारी एकता, साहस और हिम्मत का प्रतीक है। आने वाला कार्यक्रम इतिहास लिखेगा, और लेखक होंगे — इस जिले के पत्रकार।पूरे कार्यक्रम में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों की उपस्थिति एक संदेश देती रही कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ की पत्रकारिता न कभी रुकी है, न रुकेगी, न झुकी है और न झुकेगी। उत्साह का ऐसा ज्वार उमड़ा कि हर किसी की आंखों में भविष्य के सुनहरे संघर्षों का उजाला झिलमिला उठा।कहा जा सकता है कि यह विमोचन समारोह सिर्फ कार्यक्रम नहीं था — यह पत्रकारों के जज़्बे, साहस और सम्मान की ऐतिहासिक घोषणा थी। आज कलम और कैमरा दोनों ने सत्ता को यह याद दिला दिया कि पत्रकार लोकतंत्र की रीढ़ हैं और रीढ़ कभी झुकती नहीं।इस मौक़े पर जिलाध्यक्ष नरेश चौहान , श्याम पटेल,देवराज दीपक,चंद्रकांत साहू,स्वर्ण भोई,पिंग्धवज खांडेकर,मिथुन यादव,समीप अनंत,गुलशन लहरे,युवराज निराला,सुधीर चौहान,उमेश कुर्रे ,हीरासेन खरे ,ललित यादव ,जगनथिया साहू ,चित्रसेन धृतलहरे ,जगत साहू,टीकाराम सहिस , अजय साहू ,हेमंत पटेल, रजनी जोल्हे, सक्रजीत सहिस ,सुकदेव दीवान,जितेंद्र भारद्वाज,शभू पटेल,तुलसीदास महंत,डोरीलाल चंद्रा,अनिल निषाद,देवचरण साहू,भूपेंद्र साहू ,सतीश जोल्हे, घनश्याम बरिहा उपस्थित रहे।

अनुभव और संघर्षशीलता पर फिर मुहर, तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने मनमोहन सिंह राजपूत
आज फोकस में

अनुभव और संघर्षशीलता पर फिर मुहर, तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने मनमोहन सिंह राजपूत

महाराष्ट्र :- प्रथम महिला उप मुख्यमंत्री बनने पर सुनेत्रा अजित पवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया बधाई।
आज फोकस में

महाराष्ट्र :- प्रथम महिला उप मुख्यमंत्री बनने पर सुनेत्रा अजित पवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया बधाई।

आज फोकस में

हिन्दू विराट सम्मेलन घरघोड़ा में संपन्न, सर्व हिन्दू समाज की सहभागिता बना एकता की मिसाल।
आज फोकस में

हिन्दू विराट सम्मेलन घरघोड़ा में संपन्न, सर्व हिन्दू समाज की सहभागिता बना एकता की मिसाल।

सांसद खेल महोत्सव का धरमजयगढ़ में कल वृहद आयोजन, सैकड़ों खिलाड़ीयों का होगा जमावड़ा।
आज फोकस में

सांसद खेल महोत्सव का धरमजयगढ़ में कल वृहद आयोजन, सैकड़ों खिलाड़ीयों का होगा जमावड़ा।

गारे पेलमा सेक्टर 04/01 का ग्रामीण कर रहे हैं विरोध _ शासन प्रशासन के खिलाफ लामबंद होकर 9 पंचायत ने गाड़ा अपना स्वंय का टेन्ट.. जिंदल पावर प्लांट तमनार को आबंटित हुआ है कोल ब्लॉक.. देखें क्या कहते ग्रामवासी
आज फोकस में

गारे पेलमा सेक्टर 04/01 का ग्रामीण कर रहे हैं विरोध _ शासन प्रशासन के खिलाफ लामबंद होकर 9 पंचायत ने गाड़ा अपना स्वंय का टेन्ट.. जिंदल पावर प्लांट तमनार को आबंटित हुआ है कोल ब्लॉक.. देखें क्या कहते ग्रामवासी

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 01 मार्च 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

और भी पढ़ें

धोखाधड़ी – कर ट्रेलर वाहन का डाला बेंचा, घरघोड़ा टीआई द्वारा त्वरित कार्यवाही कर जेल भेजा गया – दबंग एस.एस.पी. शशि मोहन के राज में अपराधियों को सख़्त हिदायत सुधर जायें अन्यथा जेल के दरवाजे खुले हैं ?

WhatsApp