Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खुड़खुड़िया जुआ: खुलेआम दांव, प्रशासन की आँखों पर पट्टी क्यों ?

  • घरघोड़ा–तमनार थाना क्षेत्र में खुड़खुडिया जुए पर आखिर कब लगेगी लगाम ?

  • खुलेआम चल रहा अवैध जुआ, प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल ?

    Advertisement Box

रायगढ़/खबर डेक्स/09/जनवरी 2026 रिपोर्ट बंटी महंत

घरघोड़ा–तमनार थाना क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में खुड़खुडिया जुआ एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार गांव-गांव में शाम ढलते ही जुए की महफिलें सज जाती हैं, जहां खुलेआम पैसों का दांव लगाया जाता है। हैरानी की बात यह है कि इस अवैध गतिविधि की जानकारी होने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई न होने से जुआरियों के हौसले बुलंद हैं।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि खुड़खुडिया जुआ अब केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि नशा और अपराध की जड़ बनता जा रहा है। युवा वर्ग तेजी से इसकी चपेट में आ रहा है, जिससे परिवारों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है और घरेलू कलह के मामले बढ़ रहे हैं।

गांवों में बेखौफ जुआ, कानून से नहीं डर?

ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ इलाकों में यह जुआ रोजाना तय समय और तय स्थान पर खेला जाता है।

  • बाहर से भी जुआरी पहुंचते हैं,
  • हजारों रुपये की हार–जीत होती है,
  • बच्चों और युवाओं पर इसका बुरा असर पड़ रहा है,

लोगों का सवाल है कि जब यह सब खुलेआम हो रहा है, तो पुलिस की नजर से यह कैसे बच रहा है ? जबकि खबर खुलेआम है आय दिन गांव के आसपास जंगल में किनारे जुए का फड़ सजता तमनार घरघोड़ा के ग्रामीण व शहरी जुआरियों के साथ बाहर से आने वालों जुआरियों कि खुब खातेदारी कर खुलेआम महफ़िल सजाय बैठते हैं।

 युवाओं का भविष्य दांव पर ?

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि खुड़खुडिया जुआ केवल कानून-व्यवस्था का मामला नहीं, बल्कि सामाजिक संकट बन चुका है। पढ़ाई छोड़कर जुए में फंसे युवा, कर्ज में डूबते परिवार और बढ़ती चोरी-मारपीट की घटनाएं इसी का परिणाम हैं।

कार्रवाई होती है, लेकिन सिर्फ कागजों में?

बीते समय में कभी-कभार जुए पर कार्रवाई की खबरें जरूर सामने आती हैं, लेकिन स्थायी रोक नहीं लग पाती।

ग्रामीणों का आरोप है कि— कार्रवाई चुनिंदा लोगों पर होती है जुए के मुख्य संचालक बच निकलते हैं, कुछ दिनों बाद फिर वही खेल शुरू हो जाता है, प्रशासन से सीधी मांग।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि—

  • खुड़खुडिया जुए के अड्डों की पहचान कर नियमित छापेमारी की जाए
  • जुआ संचालकों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो
  • गांव स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जाए

 

सवाल अब भी कायम ?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि घरघोड़ा–तमनार थाना क्षेत्र में खुड़खुडिया जुए पर आखिर कब लगेगी लगाम?

यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो यह अवैध कारोबार आने वाले समय में और गंभीर सामाजिक समस्या का रूप ले सकता है।अब देखना यह है कि प्रशासन इस ओर कब तक आंखें मूंदे रहता है या फिर जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई कर ग्रामीणों को इस जुए के जाल से राहत दिलाता है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 06 मार्च 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

और भी पढ़ें

WhatsApp