Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

घरघोड़ा एनएसयूआईं का दो टूक – महाविद्यालय भवन की स्थिति में हो सुधार।

घरघोड़ा से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट –

घरघोड़ा। शासकीय महाविद्यालय परिसर की बदहाल स्थिति और कॉलेज बिल्डिंग के मेंटेनेंस में गंभीर लापरवाही को लेकर सोमवार को NSUI घरघोड़ा इकाई ने जमकर रोष जताया। नगर अध्यक्ष शिवम् गुप्ता के नेतृत्व में NSUI की टीम व कॉलेज के छात्र-छात्राएँ प्राचार्य के नाम ज्ञापन सौंपने पहुँचे, जहाँ उन्होंने कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्था, जर्जर भवन और कई वर्षों से लंबित रखरखाव कार्यों की ओर ध्यान आकर्षित कराया।

Advertisement Box

छात्रों का कहना है कि कॉलेज प्रशासन की अनदेखी से शिक्षा का माहौल प्रभावित हो रहा है। भवन की दीवारों में सीलन, टूटे फर्श, खराब शौचालय व्यवस्था, पानी की दिक्कत, लैब उपकरणों का अभाव, पुस्तकालय की बदहाल स्थिति और कक्षाओं की साफ-सफाई जैसे मुद्दे लंबे समय से अनसुने पड़े हैं। छात्रों ने कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद कॉलेज प्रबंधन द्वारा अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

ज्ञापन सौंपते हुए NSUI नगर अध्यक्ष शिवम् गुप्ता ने कहा—

“छात्र हित हमारे लिए सर्वोपरि है। कॉलेज में चल रही समस्याएँ किसी से छिपी नहीं हैं, लेकिन प्रबंधन की उदासीनता चिंताजनक है। यदि जल्द ही बिल्डिंग मेंटेनेंस और मूलभूत सुविधाओं में सुधार नहीं किया गया, तो NSUI उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इसकी पूरी ज़िम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।”

NSUI नेताओं ने यह भी स्पष्ट कहा कि यह सिर्फ एक ज्ञापन नहीं, बल्कि छात्रों की आवाज़ है जिसे अनसुना नहीं किया जा सकता। उन्होंने चेताया कि यदि निर्धारित समय सीमा में सुधार कार्य प्रारंभ न हुआ, तो चरणबद्ध प्रदर्शन, धरना और तालेबंदी जैसे आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।

छात्रों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस मुद्दे को गंभीरता से लेगा और महाविद्यालय में बेहतर शिक्षण वातावरण बनाने के लिए तत्काल कदम उठाएगा। फिलहाल कॉलेज प्रशासन की ओर से इस पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है, लेकिन NSUI की चेतावनी के बाद माहौल गरमाया हुआ है।

अनुभव और संघर्षशीलता पर फिर मुहर, तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने मनमोहन सिंह राजपूत
आज फोकस में

अनुभव और संघर्षशीलता पर फिर मुहर, तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने मनमोहन सिंह राजपूत

महाराष्ट्र :- प्रथम महिला उप मुख्यमंत्री बनने पर सुनेत्रा अजित पवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया बधाई।
आज फोकस में

महाराष्ट्र :- प्रथम महिला उप मुख्यमंत्री बनने पर सुनेत्रा अजित पवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया बधाई।

आज फोकस में

हिन्दू विराट सम्मेलन घरघोड़ा में संपन्न, सर्व हिन्दू समाज की सहभागिता बना एकता की मिसाल।
आज फोकस में

हिन्दू विराट सम्मेलन घरघोड़ा में संपन्न, सर्व हिन्दू समाज की सहभागिता बना एकता की मिसाल।

सांसद खेल महोत्सव का धरमजयगढ़ में कल वृहद आयोजन, सैकड़ों खिलाड़ीयों का होगा जमावड़ा।
आज फोकस में

सांसद खेल महोत्सव का धरमजयगढ़ में कल वृहद आयोजन, सैकड़ों खिलाड़ीयों का होगा जमावड़ा।

गारे पेलमा सेक्टर 04/01 का ग्रामीण कर रहे हैं विरोध _ शासन प्रशासन के खिलाफ लामबंद होकर 9 पंचायत ने गाड़ा अपना स्वंय का टेन्ट.. जिंदल पावर प्लांट तमनार को आबंटित हुआ है कोल ब्लॉक.. देखें क्या कहते ग्रामवासी

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

रविवार, 01 मार्च 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

और भी पढ़ें

धोखाधड़ी – कर ट्रेलर वाहन का डाला बेंचा, घरघोड़ा टीआई द्वारा त्वरित कार्यवाही कर जेल भेजा गया – दबंग एस.एस.पी. शशि मोहन के राज में अपराधियों को सख़्त हिदायत सुधर जायें अन्यथा जेल के दरवाजे खुले हैं ?

WhatsApp