Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अरूण पंडा को छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट ऑर्गनाइजेशन संगठन में प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा गया।

Author Image
Written by
Bureau

पत्रकार हितों की रक्षा एवं पत्रकारों को मजबूत बनाने की दिशा में पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर कार्य किए जाएंगे। संगठन के साथ समन्वय स्थापित कर पत्रकारिता के स्तर को सशक्त, निष्पक्ष और जिम्मेदार बनाने का प्रयास किया जाएगा। पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों की रक्षा तथा उनके हितों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को गंभीरता से उठाया जाएगा। साथ ही पत्रकारों के कौशल विकास,संगठनात्मक मजबूती और पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने की दिशा में ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। हमारा उद्देश्य प्रदेश में एक सशक्त, स्वतंत्र और जनहितैषी पत्रकारिता का वातावरण तैयार करना है। प्रदेश में पत्रकारिता का क्षेत्र व्यापक और प्रभावशाली है। ऐसे में पत्रकारिता की गरिमा, विश्वसनीयता और निष्पक्षता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पत्रकारिता की छवि धूमिल करने वाले तथा पत्रकारिता की आड़ में अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले तथाकथित पत्रकार की निष्पक्ष जांच कर, कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए इससे वास्तविक और ईमानदार पत्रकारों का सम्मान एवं विश्वास और अधिक मजबूत होगा – अरूण कुमार पंडा (प्रदेश सचिव सीजीओ)

घरघोड़ा।डेक्स।20/07/2026_कुहुक_कानन

घरघोड़ा क्षेत्र व पत्रकार जगत में हर्षोल्लास का वातावरण है जब क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी अरूण कुमार पंण्डा को प्रदेश में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा गया छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट ऑर्गनाइजेशन (CJO) ने संगठन को प्रदेश स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वरिष्ठ पत्रकार अरुण पंडा को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष व्यास पाठक के मार्गदर्शन एवं प्रदेश महासचिव रमेश अग्रवाल की अनुशंसा पर की गई।

17 जुलाई 2026 को जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार, अरुण पंडा की पत्रकारिता में लंबे अनुभव, निष्पक्ष कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण तथा पत्रकार हितों के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

Advertisement Box

अरुण पंडा अपनी बेबाक और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रदेशभर में पहचाने जाते हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे जिला उत्कल ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष के रूप में भी सामाजिक एकता और संगठनात्मक मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी संगठन क्षमता और सामाजिक सक्रियता को देखते हुए यह नियुक्ति पत्रकारिता जगत में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

प्रदेश सचिव बनाए जाने पर अरुण पंडा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान से अधिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे तथा प्रदेश के सभी पत्रकारों को एकजुट कर संगठन को गांव, ब्लॉक, तहसील, जिला और प्रदेश स्तर तक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि “पत्रकारिता लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है। संगठन की मजबूती ही पत्रकारों की वास्तविक ताकत है। हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष नहीं, बल्कि प्रत्येक पत्रकार के हितों और सम्मान की रक्षा करना है।”

अरुण पंडा की नियुक्ति से पत्रकारों और संगठन से जुड़े सदस्यों में उत्साह का माहौल है। पत्रकारिता और समाजसेवा में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में CJO प्रदेशभर के पत्रकारों के हितों की आवाज को और अधिक प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में सफल होगा। सत्य, साहस और सरोकार को अपना मूलमंत्र मानने वाले अरुण पंडा के प्रदेश सचिव बनने पर पत्रकार जगत, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

और भी पढ़ें

WhatsApp