Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आत्म विश्वास और जीद भीतर से पैदा होते हैं, संघर्ष से संभावनाएं – पद्मश्री आनंद कुमार

मंजिल को पाने के लिए पहले खुद को मजबूत करो, बदमाशी जिद्दी मन ही जीवट राह तय करती है, आसनी से आसमां कहां हासिल होती है, धन दौलत शौहरत सब कमाना आसान है दुनिया में “इतिहास रचने” वाले ही अमर है इस दुनिया में।
  • सुपर 30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार ने रायगढ़ में युवाओं को दिया सफलता का मंत्र,कहा युवा सपने देखें, तभी मिलेगी हौसलों की उड़ान
  • प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने सौ से अधिक बच्चों को 5-5 हजार रुपए स्वेच्छानुदान देने की घोषणा

 

News desk/ विनोद बंटी दास महंत ­/ प्रतिनिधि घरघोड़ा 

रायगढ़।

Advertisement Box

संघर्षों के साये में जवानी पलती है – सबसे अलग हो इस लिए बातें तुम्हारी होती है – सबकी चिंता करना तेरा काम नहीं – लक्ष्य अटल धैय अटल मन में मंजिल का भान है – इतिहास गढ़ने का हुनर पैदा कर सफलता के पीछे दुनिया चलती है।

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और सुनियोजित कैरियर निर्माण के लिए प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी.चौधरी के विशेष पहल पर आज रायगढ़ के रामलीला मैदान में भव्य और प्रेरणादायी कैरियर मार्गदर्शन आयोजन किया गया। इस दौरान सुपर 30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार विद्यार्थियों को बेहतर कैरियर निर्माण के लिए टिप्स दिए। श्री आनंद कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यहां मेरे आने से आप लोगों को जितनी खुशी हो रही है, उससे ज्यादा खुशी मुझे हो रही है। उन्होंने युवाओं को उनके बेहतर कैरियर के लिए ईमानदारी के साथ कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास को बनाए रखने के टिप्स भी दिए

उन्होंने कहा कि करियर से संबंधित पुस्तकें अवश्य पढ़ें, परीक्षाओं की जानकारी रखें और योजनाबद्ध रणनीति बनाकर आगे बढ़ें। यदि किसी को मार्गदर्शन की आवश्यकता हो, तो उनसे भी संपर्क कर सकते हैं, वे सदैव सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिसके जीवन में गड्ढे नहीं होते, वह छलांग लगाना नहीं सीख पाता। कभी यह मत सोचिए कि गरीबी, अभाव, छोटे विद्यालय या कठिन परिस्थितियाँ आपको रोक सकती हैं। कठिनाइयाँ ही इंसान को मजबूत बनाती हैं और उसे ऊँचे लक्ष्य तक ले जाती हैं। कार्यक्रम में स्टेडियम युवाओं से खचाखच भरा रहा। मौके पर विद्यार्थियों ने फ्लैश लाईट जलाकर और तालियांे की गड़गड़ाहट से श्री आनंद कुमार का स्वागत किया। 

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में स्थान हासिल करने वाले जिले के प्रतिभागियों और स्नातकोत्तर में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले, कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा आईआईटी में चयनित आर. बालाजी यादव सहित उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान वित्त मंत्री ने सौ से अधिक बच्चों को स्वेच्छानुदान के रूप में 5-5 हजार देने की घोषणा भी की, जिसे उपस्थित युवाओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। आज शहर में आयोजित विशाल युवा सम्मेलन में अपने संघर्षों, अनुभवों और प्रेरक विचारों से हजारों युवाओं को दिशा दी। कार्यक्रम में महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, अरूणधर दीवान, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, विकास केडिया, पवन शर्मा, नगर निगम रायगढ़ के पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, एसडीएम महेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

25 नवम्बर को पुसौर और सरिया में भव्य आयोजन

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और सुनियोजित कैरियर निर्माण के लिए 25 नवंबर की सुबह 8.30 बजे पुसौर के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में यह आयोजन होने जा रहा है। पुसौर और खरसिया विकासखंड के 40 स्कूलों और 3 महाविद्यालयों के विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा इसमें सम्मिलित हुए। पुसौर क्षेत्र में इस तरह का विशाल करियर गाइडेंस आयोजन पहली बार हो रहा है, जिसे लेकर युवाओं में उत्साह चरम पर है। इस आयोजन में जिले के प्रतिभाशाली युवा-युवतियाँ देश के सबसे लोकप्रिय मोटिवेशनल आइकॉन आनंद कुमार से सीधे संवाद कर सकेंगे। साथ ही 25 नवंबर को शाम 3.30 बजे सरिया में कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन हुआ । इन आयोजनों में विद्यार्थी अपने प्रश्न पूछ सकेंगे तथा कैरियर चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास जैसे विषयों पर प्रत्यक्ष मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।

कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें 

अनुभव और संघर्षशीलता पर फिर मुहर, तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने मनमोहन सिंह राजपूत
आज फोकस में

अनुभव और संघर्षशीलता पर फिर मुहर, तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने मनमोहन सिंह राजपूत

महाराष्ट्र :- प्रथम महिला उप मुख्यमंत्री बनने पर सुनेत्रा अजित पवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया बधाई।
आज फोकस में

महाराष्ट्र :- प्रथम महिला उप मुख्यमंत्री बनने पर सुनेत्रा अजित पवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया बधाई।

आज फोकस में

हिन्दू विराट सम्मेलन घरघोड़ा में संपन्न, सर्व हिन्दू समाज की सहभागिता बना एकता की मिसाल।
आज फोकस में

हिन्दू विराट सम्मेलन घरघोड़ा में संपन्न, सर्व हिन्दू समाज की सहभागिता बना एकता की मिसाल।

सांसद खेल महोत्सव का धरमजयगढ़ में कल वृहद आयोजन, सैकड़ों खिलाड़ीयों का होगा जमावड़ा।
आज फोकस में

सांसद खेल महोत्सव का धरमजयगढ़ में कल वृहद आयोजन, सैकड़ों खिलाड़ीयों का होगा जमावड़ा।

गारे पेलमा सेक्टर 04/01 का ग्रामीण कर रहे हैं विरोध _ शासन प्रशासन के खिलाफ लामबंद होकर 9 पंचायत ने गाड़ा अपना स्वंय का टेन्ट.. जिंदल पावर प्लांट तमनार को आबंटित हुआ है कोल ब्लॉक.. देखें क्या कहते ग्रामवासी
आज फोकस में

गारे पेलमा सेक्टर 04/01 का ग्रामीण कर रहे हैं विरोध _ शासन प्रशासन के खिलाफ लामबंद होकर 9 पंचायत ने गाड़ा अपना स्वंय का टेन्ट.. जिंदल पावर प्लांट तमनार को आबंटित हुआ है कोल ब्लॉक.. देखें क्या कहते ग्रामवासी

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 01 मार्च 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

और भी पढ़ें

धोखाधड़ी – कर ट्रेलर वाहन का डाला बेंचा, घरघोड़ा टीआई द्वारा त्वरित कार्यवाही कर जेल भेजा गया – दबंग एस.एस.पी. शशि मोहन के राज में अपराधियों को सख़्त हिदायत सुधर जायें अन्यथा जेल के दरवाजे खुले हैं ?

WhatsApp