Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हिन्दू विराट सम्मेलन घरघोड़ा में संपन्न, सर्व हिन्दू समाज की सहभागिता बना एकता की मिसाल।

घरघोड़ा में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, एकता की मिसाल लिए सैकड़ों हाथों लिया शपथ।

Advertisement Box

हिंदु जीवन के हर स्वांस में प्रकृति रमा है, प्रकृति पूजन संस्कृति सनातन संस्कृति है – आचार्य राकेश।

व्योरो न्यूज़ डेस्क बंटी महंत घरघोड़ा की रिपोर्ट ..

घरघोड़ा :-

विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य एवं सफल आयोजन गायत्री मंदिर परिसर में मुख्य अतिथि आचार्य राकेश जी, विशिष्ट अतिथि राधे श्याम राठिया संसद, मुख्य वक्ता भय भंजन बेहरा, अध्यक्षता बद्रिका प्रसाद लहरें के उपस्थिति में संपन्न हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी एवं हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सर्व प्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित समस्त अतिथियों के द्वारा मां भारती, बाबा गुरुघासी दास जी , बिरसा मुण्डा जी के छाया चित्र पर तिलक, माल्यार्पणकर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम चारभांठा , कोगनारा, झांकादरहा , झारियापाली, बरपाली, भेंडरा बैहमुड़ा के ग्रामवासियों के द्वारा उक्त कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आचार्य राकेश कुमार, प्रांत संयोजक धर्माचार्य विभाग विश्व हिंदू परिषद एवं उपाध्यक्ष अखिल भारतीय संत समिति छत्तीसगढ़ रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में सनातन धर्म की एकता, संस्कारों की रक्षा तथा समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को संगठित होकर अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाना होगा।

मुख्य वक्ता भयभंजन बेहरा ने हिंदू समाज के समक्ष वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को धर्म, राष्ट्र और समाज सेवा से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बद्रिका प्रसाद लहरें ने की। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को सामाजिक जागरण के लिए आवश्यक बताया कार्यक्रम में सेवा नृत्य शिक्षक द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक एवं सेवा भाव से ओतप्रोत नृत्य ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। सम्मेलन के माध्यम से हिंदू समाज में एकता, संस्कार और सेवा भावना को सशक्त करने का संदेश दिया गया। सांसद राधेश्याम राठिया ने लोगों को सनातन के रास्ते में चल कर भारत को विश्व गुरु बनाने में लगने का आह्वान किए।आयोजन के अंत में भारत माता की आरती की गई और भब्य भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक सुनील सिंह ठाकुर ने आभार प्रदर्शन और मंच संचालन रितेश शर्मा ने किया। घरघोड़ा नगर सहित विभिन्न ग्रामों के सनातनियो के सहयोग से आयोजन सम्पन्न हुआ !

अनुभव और संघर्षशीलता पर फिर मुहर, तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने मनमोहन सिंह राजपूत
आज फोकस में

अनुभव और संघर्षशीलता पर फिर मुहर, तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने मनमोहन सिंह राजपूत

महाराष्ट्र :- प्रथम महिला उप मुख्यमंत्री बनने पर सुनेत्रा अजित पवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया बधाई।
आज फोकस में

महाराष्ट्र :- प्रथम महिला उप मुख्यमंत्री बनने पर सुनेत्रा अजित पवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया बधाई।

आज फोकस में

<span class=हिन्दू विराट सम्मेलन घरघोड़ा में संपन्न, सर्व हिन्दू समाज की सहभागिता बना एकता की मिसाल।">
आज फोकस में

हिन्दू विराट सम्मेलन घरघोड़ा में संपन्न, सर्व हिन्दू समाज की सहभागिता बना एकता की मिसाल।

सांसद खेल महोत्सव का धरमजयगढ़ में कल वृहद आयोजन, सैकड़ों खिलाड़ीयों का होगा जमावड़ा।
आज फोकस में

सांसद खेल महोत्सव का धरमजयगढ़ में कल वृहद आयोजन, सैकड़ों खिलाड़ीयों का होगा जमावड़ा।

गारे पेलमा सेक्टर 04/01 का ग्रामीण कर रहे हैं विरोध _ शासन प्रशासन के खिलाफ लामबंद होकर 9 पंचायत ने गाड़ा अपना स्वंय का टेन्ट.. जिंदल पावर प्लांट तमनार को आबंटित हुआ है कोल ब्लॉक.. देखें क्या कहते ग्रामवासी
आज फोकस में

गारे पेलमा सेक्टर 04/01 का ग्रामीण कर रहे हैं विरोध _ शासन प्रशासन के खिलाफ लामबंद होकर 9 पंचायत ने गाड़ा अपना स्वंय का टेन्ट.. जिंदल पावर प्लांट तमनार को आबंटित हुआ है कोल ब्लॉक.. देखें क्या कहते ग्रामवासी

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 01 मार्च 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

और भी पढ़ें

धोखाधड़ी – कर ट्रेलर वाहन का डाला बेंचा, घरघोड़ा टीआई द्वारा त्वरित कार्यवाही कर जेल भेजा गया – दबंग एस.एस.पी. शशि मोहन के राज में अपराधियों को सख़्त हिदायत सुधर जायें अन्यथा जेल के दरवाजे खुले हैं ?

WhatsApp