Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अनुभव और संघर्षशीलता पर फिर मुहर, तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने मनमोहन सिंह राजपूत

Oplus_16908288

तीसरी बार मिली जिम्मेदारी, संगठन में हर्ष और विश्वास का माहौल..

घरघोड़ा|रायगढ़|डेस्क|01फरवरी2026|KUHUKKANAN 


रायगढ़ जिले के वरिष्ठ, अनुभवी एवं निष्पक्ष पत्रकार मनमोहन सिंह राजपूत को एक बार फिर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह उनका लगातार तीसरा कार्यकाल है, जो उनके संगठनात्मक कौशल, संघर्षशील नेतृत्व और पत्रकार हितों के प्रति समर्पण का प्रमाण है।

CG-NEWS
Kuhuk kanan


प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी की अनुशंसा पर प्रदेश संगठन ने मनमोहन सिंह राजपूत पर पुनः विश्वास जताते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उनकी पुनर्नियुक्ति की घोषणा होते ही जिलेभर के पत्रकारों में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया।
अपने पूर्व कार्यकालों के दौरान मनमोहन सिंह राजपूत ने पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को मजबूती से संगठन और प्रशासन के समक्ष रखा। चाहे पत्रकारों के मान-सम्मान का विषय हो, सुरक्षा से जुड़ा मामला हो या कार्यस्थल से संबंधित समस्याएं, उन्होंने हर मोर्चे पर सक्रिय भूमिका निभाई।
उनकी नेतृत्व क्षमता के कारण रायगढ़ जिले में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ को एक सशक्त पहचान मिली है। उनके मार्गदर्शन में संगठन ने न केवल पत्रकारों को एकजुट किया, बल्कि सामाजिक सरोकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पक्ष में भी सशक्त आवाज उठाई। यही कारण है कि संगठन ने सर्वसम्मति से उन्हें तीसरी बार जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
पुनः मनोनीत होने पर मनमोहन सिंह राजपूत ने प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जवाबदेही भी है। मैं पूर्व की भांति आगे भी पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करता रहूंगा।
उनकी नियुक्ति पर जिले के अनेक वरिष्ठ पत्रकारों, संघ पदाधिकारियों एवं मीडिया साथियों ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की रायगढ़ इकाई और अधिक सशक्त होकर पत्रकार हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगी।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 11 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

और भी पढ़ें

WhatsApp