Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तंबाकू मुक्त जिला या सरकारी दिखावा? बैठकों में सख्ती, मैदान में खुलेआम बिक रहा ज़हर! हर वर्ष योजना बनती है, खर्च होते हैं पैसे – कार्रवाई की जगह तंबाकू निषेध कार्यक्रम कर जवाबदेही खत्म।

Author Image
Written by
Bureau

तंबाकू मुक्त कार्यक्रम बना मज़ाक़, शासन – प्रशासन को मुंह चिढ़ाता गली गली में सजा ज़र्दा की लड़ियां।

स्वस्थ्य समाज की परिकल्पना करना कलयुग में सभंव नही ? शासन – प्रशासन के लिए नशें का कारोबार मतलब राजस्व आय की सोने की अंडा।

हर साल वही बैठक, वही सख्त निर्देश, वही बड़े-बड़े दावे… लेकिन सवाल यह है कि आखिर बदलता क्या है?

रायगढ़/ खबर डेस्क/ 13/07/2026
एक ओर जिला प्रशासन तंबाकू मुक्त जिला बनाने का संकल्प दोहराता है, दूसरी ओर सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और महाविद्यालयों के आसपास खुलेआम तंबाकू और गुटखा बिकता दिखाई देता है। यदि कानून लागू है तो उसका पालन कौन कराएगा? और यदि पालन नहीं हो रहा, तो हर साल होने वाली बैठकों का औचित्य क्या है।

प्रशासनिक बैठकों में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए जाते हैं कि शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहे। मगर जमीनी तस्वीर इसके विपरीत दिखाई देती है। कई स्थानों पर नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं और जिम्मेदार विभाग मूकदर्शक बने हुए हैं।
आमजन का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू नियंत्रण को लेकर न्यायालयों के निर्देश और कानून वर्षों से लागू हैं, फिर भी कार्रवाई केवल कागजों तक क्यों सीमित है? क्या कानून सिर्फ आम नागरिकों के लिए है और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई से प्रशासन बचता है?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि हर वर्ष समीक्षा बैठकों के बाद भी हालात जस के तस हैं, तो जवाबदेही किसकी तय होगी? क्या कभी उन अधिकारियों से भी पूछा जाएगा जिनके कार्यक्षेत्र में प्रतिबंधित स्थानों पर खुलेआम तंबाकू बिकता रहा?
यह केवल रायगढ़ का मुद्दा नहीं, बल्कि प्रदेश के अनेक जिलों की तस्वीर है। स्कूलों के बाहर गुटखा, पान मसाला और तंबाकू की बिक्री आज भी आम बात है। ऐसे में “तंबाकू मुक्त जिला” का नारा तब तक खोखला ही माना जाएगा, जब तक कार्रवाई कागजों से निकलकर सड़क पर दिखाई नहीं देती। जनता का सीधा सवाल है क्या प्रशासन वास्तव में तंबाकू मुक्त समाज बनाना चाहता है, या फिर हर साल बैठकें कर उपलब्धियां गिनाने की औपचारिकता निभाई जा रही है?

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

और भी पढ़ें

WhatsApp