Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रबुद्ध जन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह में घरघोड़ा के विनोद महंत हुए सम्मानित

प्रबुद्ध जन सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह में गूंजा संगठन मजबूती का संदेश : ओबीसी समाज में युवाओं की भूमिका मजबूत करने पर जोर 

Advertisement Box

घरघोड़ा/जांजगीर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में 20 अगस्त 2026 को जांजगीर ऑडिटोरियम में बिलासपुर संभाग स्तरीय ‘प्रबुद्ध जन सम्मान समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों का सम्मान किया गया तथा कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में रायगढ़ जिले से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेतृत्व में घरघोड़ा मंडल से उपाध्यक्ष ,विनोद महंत प्रकाश गुप्ता महामंत्री, सुमंत गुप्ता मंत्री, कान्हु राम गुप्ता अध्यक्ष , जय प्रकाश गुप्ता सदस्य, गनपत गुप्ता अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचे। इसी दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा घरघोड़ा मंडल के उपाध्यक्ष विनोद ‘बंटी दास’ महंत को संगठन के प्रति सक्रियता एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए मंच पर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर कार्यकर्ताओं ने उनका उत्साहवर्धन किया।

🔴भाजपा ओबीसी समाज के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही : विनोद महंत 

सम्मानित होने के बाद विनोद महंत ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है, जो पिछड़ा वर्ग समाज के हितों और उत्थान के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज ओबीसी समाज शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। महंत ने कहा कि “विपक्ष चाहे कितने भी प्रकार का प्रोपेगेंडा चलाए या राजनीति के लिए झूठ का सहारा ले, सत्य पराजित नहीं होगा।” उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी ओबीसी समाज भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन को जन-जन तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता है, संगठन की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता लगातार सक्रिय हैं।

🔴युवाओं की भूमिका मजबूत करने पर जोर : अरूण साव

समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने संगठन को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए उन्हें सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए आगे लाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बढ़ाने का आह्वान किया।

🔴युवा राजनीति में आएं समाज की आवाज बने : ओपी चौधरी 

वहीं कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठनात्मक एकजुटता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भाजपा की ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। पढ़ें लिखे युवाओं की जरूरत स्वस्थ्य राजनीति की मांग है, भाजपा विचारधारा वाली पार्टी है राष्ट्र प्रथम की धैय लिए देश को मजबूत करने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 घंटे कार्य कर रहे हैं, समाज के प्रबुद्ध जन इस बात से भरी भांति परिचित हैं कोई भी कार्य का परिणाम में समय लगता है दशकों से देश में गुमराह की राजनीति हुई है, इस गुमराह रास्ते पर आज का युवा चलने से इंकार कर चुका है, आज युवा स्वयं तय कर सकता उचित अनुसूचित किया है, भाजपा लगातार समाज के प्रबुद्धजनों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय से संगठन को और मजबूत करने में युवा साथी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है।

🔴प्रबुद्धजनों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार :

कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक सेवा, व्यवसाय सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों का सम्मान किया गया। अतिथियों ने कहा कि समाज के लिए सकारात्मक योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है और सामाजिक नेतृत्व को बढ़ावा मिलता है।

कार्यकर्ता सम्मेलन में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ स्तर पर संगठन को और प्रभावी बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

🔴प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के नेतृत्व में भव्य आयोजन :

बिलासपुर संभाग स्तरीय इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

समारोह ने जहां ओबीसी समाज के प्रबुद्धजनों को सम्मानित कर सामाजिक योगदान को प्रोत्साहित किया, वहीं कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। घरघोड़ा मंडल के उपाध्यक्ष विनोद महंत का सम्मान स्थानीय भाजपा संगठन और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं के लिए भी गौरव का विषय रहा।

26 अगस्त को पंडरीपानी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, तैयारियों ने पकड़ा जोर
आज फोकस में

26 अगस्त को पंडरीपानी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, तैयारियों ने पकड़ा जोर

<span class=प्रबुद्ध जन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह में घरघोड़ा के विनोद महंत हुए सम्मानित">
आज फोकस में

प्रबुद्ध जन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह में घरघोड़ा के विनोद महंत हुए सम्मानित

रायगढ़, घरघोड़ा और टेरम में धूमधाम से मनाया गया भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश बेहरा का जन्मदिन
आज फोकस में

रायगढ़, घरघोड़ा और टेरम में धूमधाम से मनाया गया भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश बेहरा का जन्मदिन

वेतन का 1% बना बेटियों की मुस्कान की वजह: शिक्षक विजय पंडा की अनूठी पहल, मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान
आज फोकस में

वेतन का 1% बना बेटियों की मुस्कान की वजह: शिक्षक विजय पंडा की अनूठी पहल, मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान

दोना-पत्तल से शुरू हुई उड़ान, आज चार कारोबारों की कमान संभाल रहीं कांति दीदी
आज फोकस में

दोना-पत्तल से शुरू हुई उड़ान, आज चार कारोबारों की कमान संभाल रहीं कांति दीदी

वनवासी कल्याण आश्रम की बैठक घरघोड़ा नगर में संपन्न
आज फोकस में

वनवासी कल्याण आश्रम की बैठक घरघोड़ा नगर में संपन्न

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 29 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

और भी पढ़ें

WhatsApp